बिहार में धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग, 18 विधायकों ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

On

पटना। बिहार में 'धर्मांतरण' के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग उठी है। इस संबंध में बजट सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के कई सदस्यों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया। मैथिली ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार, जनक सिंह, संजय कुमार सिंह, जीवेश कुमार, तार किशोर प्रसाद और बैद्यनाथ प्रसाद समेत सत्ताधारी गठबंधन के 18 विधायकों ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने दूसरे राज्यों की तरह ही बिहार में 'धर्मांतरण' के खिलाफ कानून बनाने की मांग की। विधायकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों ने धर्म बदलने के खिलाफ कानून लागू किए हैं। इन कानूनों में धोखाधड़ी से धर्मांतरण, बाल विवाह या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में एक से 10 वर्ष या कुछ मामलों में 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे की जमानत में बड़ा खेल, पुलिस के फर्जी साइन और मोहर लगाकर कराई रिहाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे की जमानत में बड़ा खेल, पुलिस के फर्जी साइन और मोहर लगाकर कराई रिहाई

सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता ये भी पढ़ें  सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

सत्तापक्ष के विधायकों ने यह भी दावा किया कि बिहार के कुछ हिस्सों में डेमोग्राफी बदली है, जिसे देखते हुए कानूनी दखल की जरूरत है। उन्होंने सीमावर्ती जिलों के हालात पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो रहा है। भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में सख्त कानून हैं और बिहार में भी ऐसा ही कानून बनना चाहिए। अकेले बक्सर में 1,000 दलित परिवारों ने धर्म परिवर्तन किया है। इसलिए, इस धर्मांतरण विरोधी कानून की जरूरत है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए।" कुछ विधायकों ने बिहार में आबादी बढ़ने और चर्च बनने के आंकड़ों का हवाला दिया।

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा ये भी पढ़ें  शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा

इसके साथ ही आरोप लगाया कि लालच देकर धर्म परिवर्तन हो रहे हैं। कुछ सदस्यों ने धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण के फायदों पर भी सवाल उठाए और अपनी दलीलों में संवैधानिक नियमों का जिक्र किया। पर्यटन और कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विधानसभा में जवाब दिया कि बिहार सरकार के पास अभी धर्म परिवर्तन से जुड़ा कानून लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने सदन में कहा, "इस समय इससे जुड़ा कोई कानून बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।" वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और जरूरत पड़ने पर सरकार मामले की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे कोई चर्चा नहीं होगी। 

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ

  नई दिल्ली। गर्भाशय किसी भी महिला के शरीर का सबसे जरूरी अंग है, जो हॉर्मोन बनाने से लेकर उन्हें ऐसे...
लाइफस्टाइल 
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ

जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

   मेरठ। जर्मनी में आयोजित 'उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो' को ऐतिहासिक सफलता दिलाकर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता पर पुलिस का पहरा, देर रात शाहपुर स्ट्रांग रूम पहुंचे एसपी देहात

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता पर पुलिस का पहरा, देर रात शाहपुर स्ट्रांग रूम पहुंचे एसपी देहात

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी राहत प्रदान की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

MP के कूनो नेशनल पार्क में चीतों पर 1.27 करोड़ खर्च, 32 चीतों का बढ़ता कुनबा, अब बोत्सवाना से आ रहे 8 नए चीते से और बढ़ेगी संख्या

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां चीतों की संख्या लगातार...
मध्य प्रदेश 
MP के कूनो नेशनल पार्क में चीतों पर 1.27 करोड़ खर्च, 32 चीतों का बढ़ता कुनबा, अब बोत्सवाना से आ रहे 8 नए चीते से और बढ़ेगी संख्या

उत्तर प्रदेश

जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

   मेरठ। जर्मनी में आयोजित 'उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो' को ऐतिहासिक सफलता दिलाकर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी राहत प्रदान की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर।  जिला पुलिस और प्रशासन ने होली का दहन और रंगों का पर्व जो क्रमशः दो और चार मार्च चिलकाना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

मौत की राख से खेली गई होली! काशी की ये परंपरा देख दुनिया रह गई हैरान

वाराणसी। मोक्ष की नगरी काशी में आज एक ऐसी अद्भुत और अलौकिक परंपरा का नजारा देखने को मिला, जिसे देख...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
मौत की राख से खेली गई होली! काशी की ये परंपरा देख दुनिया रह गई हैरान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश