एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने एग्स फ्रीज करवाए, महिला दिवस पर शेयर किया अनुभव
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी। आकांक्षा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला लेना और इस प्रक्रिया से गुजरना उनके लिए कितना भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा। आकांक्षा रंजन कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिछले दो हफ्तों के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने लिखा, ''मैंने एक दिन पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं। शुरुआत में मैं इस बात का खुलासा नहीं करना चाहती थी, लेकिन महिला दिवस के दिन मुझे लगा कि यह अनुभव साझा करना जरूरी है, क्योंकि इससे महिलाओं के शरीर की ताकत और अद्भुत क्षमता को समझा जा सकता है।''
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में अब घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता: कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी 55 नई ई-रिक्शाआकांक्षा ने कहा, "पिछले दो हफ्ते मेरे लिए बेहद कठिन और थकाने वाले रहे। इस दौरान मुझे हर दिन इंजेक्शन लगवाने पड़े। हार्मोन में लगातार बदलाव हो रहे थे, जिसकी वजह से शरीर में सूजन और कई तरह की परेशानियां भी महसूस हुईं। इसके अलावा बार-बार जांच करवानी पड़ी, कई दवाइयां लेनी पड़ीं और अंत में एक छोटी सर्जरी भी करानी पड़ी।" उन्होंने कहा, ''यह पूरा अनुभव आसान नहीं था, लेकिन इससे मुझे यह महसूस हुआ कि महिलाओं का शरीर कितना मजबूत होता है।'' आकांक्षा ने अपनी पोस्ट में एक और तस्वीर का जिक्र किया, जो अगले दिन की थी। इस तस्वीर में वह अपने काम के लिए तैयार होती नजर आ रही थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मैं इस प्रक्रिया के बाद धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटने की कोशिश कर रही हूं, हालांकि मैं केवल अपने बिल्डिंग के आसपास करीब बीस मिनट ही चल पाई हूं, लेकिन यह मेरे लिए काफी था। शरीर अभी-अभी एक बड़ी प्रक्रिया से गुजरा है, इसलिए खुद को समय देना जरूरी है और यह छोटा कदम भी मुझे बड़ी उपलब्धि जैसा लगा।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां