अमेरिका ने कूटनीति और सैन्य कदमों के जरिए दुनिया की राजनीति की दिशा बदली : ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने कूटनीति और सैन्य कदमों के जरिए दुनिया की राजनीति की दिशा बदली है। उन्होंने अमेरिका की विदेश नीति और आर्थिक उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।
ट्रंप ने कहा कि विदेशों में अमेरिका के कदमों से जल्दी और स्पष्ट नतीजे निकले हैं। उन्होंने दावा किया, “मध्य पूर्व में शांति है। किसी ने नहीं सोचा था कि यह संभव होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि एक ही साल के भीतर कई समझौते हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु देशों के बीच टकराव टल गया और इससे “लाखों लोगों की जान बची।” ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की परमाणु योजनाओं को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के जरिए अमेरिका ने ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
ये भी पढ़ें क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानीउन्होंने आतंकवादी संगठनों के नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाइयों का भी जिक्र किया, जिनमें आईएसआईएस के संस्थापक और ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी शामिल हैं। उनके अनुसार, इन सख्त कदमों से अमेरिका की सुरक्षा और ताकत बढ़ी है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने पकड़ लिया है। उन्होंने मादुरो को "कानून तोड़ने वाला" बताया और कहा कि “दुनिया का कोई दूसरा देश यह नहीं कर सकता था।” उनके अनुसार, यह कदम रिश्तों को नए सिरे से बनाने और क्षेत्रीय तनाव कम करने की बड़ी कोशिश का हिस्सा था। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में अब तक का सबसे अधिक विदेशी निवेश आ रहा है। उन्होंने दावा किया, “करीब 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है और आगे यह आंकड़ा बढ़ सकता है।" उन्होंने करों में कटौती, नियमों को आसान बनाने और शुल्क नीति को आर्थिक विकास का कारण बताया। उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में ऐतिहासिक स्तर पर काम बढ़ा है। उनके शब्दों में, “आज अमेरिका में पहले से कहीं ज्यादा कारखाने बन रहे हैं।”
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़उन्होंने ऑटोमोटिव और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दोनों सेक्टरों का ज़िक्र किया। ट्रंप ने कहा कि कंपनियों को प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट करने के लिए टैरिफ ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शेयर बाजार और सेवानिवृत्ति बचत का भी जिक्र किया और कहा कि 401(के) खाते पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इमिग्रेशन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने दक्षिणी सीमा को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया है। उन्होंने अवैध प्रवेश को “घुसपैठ” बताया और कहा कि इसे रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि सख्ती हिंसक अपराधियों और गिरोहों पर की गई, जबकि तय नियमों के तहत कानूनी आप्रवासन जारी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां