ईरान के खर्ग द्वीप पर अमेरिका की बमबारी, सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा, तेहरान ने कहा-जल्द जवाब देंगे
वॉशिंगटन / तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल सैन्य अभियान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बड़ा बमबारी अभियान चलाया। उन्होंने इसे मध्य-पूर्व के इतिहास का सबसे बड़ा बमबारी अभियान करार देते हुए कहा कि ईरान के सबसे महत्वपूर्ण द्वीप खार्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। इस हमले पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तेहरान इसका जवाब देगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया कहा कि अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ईरान के खार्ग द्वीप पर एक बड़ा बमबारी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया, जबकि जानबूझकर तेल अवसंरचना को नुकसान नहीं पहुंचाया।
ट्रंप के अनुसार यह हमला मध्य पूर्व के इतिहास के सबसे शक्तिशाली बमबारी अभियानों में से एक था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया और उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है।
ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान या कोई अन्य देश होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालता है तो अमेरिका अपना फैसला बदल सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका द्वीप के तेल ढांचे को भी निशाना बनाने पर विचार करेगा।
अमेरिका के खर्ग द्वीप पर हमले पर ईरान ने पलटवार की धमकी दी है। समाचार समूह ईरान इंटरनेशनल ने ईरान के खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि ईरान अपने तेल, आर्थिक और ऊर्जा संपत्तियों पर हमलों का तुरंत जवाब देगा, जिसमें अमेरिका से जुड़े क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा।
खार्ग द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा तेल निर्यात केंद्र है। इसे ईरान की ऊर्जा व्यवस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां