होली पर नाबालिग की हुई बेरहमी से हत्या मगर थाना बन गया मयखाना, वीडियो वायरल, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

On

रांची। होली के दिन झारखंड के गोड्डा जिले का महगामा थाना मयखाना में तब्दील हो गया था। थाने में शराब पीते और नाचते पुलिसकर्मियों का एक वीडियो बुधवार शाम से ही वायरल हो गया। गोड्डा जिले के एसपी नाथू सिंह मीणा ने वीडियो में दिख रहे पांच पुलिसकर्मियों को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने […]

रांची। होली के दिन झारखंड के गोड्डा जिले का महगामा थाना मयखाना में तब्दील हो गया था। थाने में शराब पीते और नाचते पुलिसकर्मियों का एक वीडियो बुधवार शाम से ही वायरल हो गया। गोड्डा जिले के एसपी नाथू सिंह मीणा ने वीडियो में दिख रहे पांच पुलिसकर्मियों को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में वर्दी पहने और सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी थाना में बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मी माथे पर शराब का गिलास लेकर गाना गा रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए पुलिस से लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने इसके साथ ही एक और वीडियो भी जारी किया, जो महगामा की एक नाबालिग छात्रा की हत्या से संबंधित है।

और पढ़ें लखनऊ मेयर सुषमा खंडेलवाल का फूटा दर्द: अफसर काम नहीं करते, अब मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत'

मरांडी ने लिखा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो और दूसरी तस्वीर में पड़ी ये लाश गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। वीडियो में थाने का दारोगा और पुलिसकर्मी थाने में बैठकर दारू पी रहा है, मस्ती कर रहा है। दूसरी तस्वीर महगामा थाना इलाके के ही एक सत्रह वर्षीय नाबालिग बच्ची की है जिसकी कल ही हत्या कर लाश फेंक दी गई है। ये दोनों तस्वीरें देखकर शर्म भी शरमा जायेगी।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन सवेरा की बड़ी कामयाबी, 67 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

Patna Metro Train: पटना वासियों के लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो सेवा हकीकत बनने जा रही है। पटना मेट्रो...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

"साथ कुछ नहीं जाता" — यह वाक्य हर कोई जानता है, फिर भी जीवन में ऐसा व्यवहार बहुत कम देखने...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा। नौरात्र, दशहरा और दीपावली का त्यौहार आते ही कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बेचकर लोगों की सेहत के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

   मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एक नीली कार अंदर-बाहर यात्रियों से...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

उत्तर प्रदेश

खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर। सहारनपुर में एक ओर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी अवैध खनन पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। ब्राहमण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. हिमांशु शर्मा प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर बस चालक अय्यूब की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद