उप्र से विदेश जाने के लिए अब नही करनी पड़ेगी भागादौड़ी, सीएम योगी ने दिया यह बड़ा तोहफा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी राजधानी लखनऊ में वीएफएस ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस सेंटर के उद्घाटन से वीजा के लिए लोगों को दिल्ली की दौड़ नही लगानी पड़ेगी। वीजा अप्लाई के लिए अब तक आम जनमानस को कई प्रकार […]
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी राजधानी लखनऊ में वीएफएस ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
इस सेंटर के उद्घाटन से वीजा के लिए लोगों को दिल्ली की दौड़ नही लगानी पड़ेगी। वीजा अप्लाई के लिए अब तक आम जनमानस को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस वीजा एप्लिकेशन सेंटर से लोगों की समस्या का बड़ा समाधान हो जाएगा।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी अपने आवास 5, कालिदास मार्ग से शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीजा एप्लिकेशन सेंटर के उद्घाटन के साथ, 9 फरवरी से यहां ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, स्विजरलैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, सऊदी अरब, हंगरी, जर्मनी सहित कई देशों के वीजा एप्लिकेशन स्वीकार होने शुरू हो जाएंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां