मुजफ्फरनगर: छपार पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद में ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेल से उपकरण चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग के साथ बुधवार देर रात्रि छपार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बरला बसेड़ा मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। छपार पुलिस ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी से ट्यूबवेल/ट्रांसफार्मर चोरी के पांच अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है।
थाना छपार प्रभारी मोहित सहरावत ने बताया कि बुधवार देर रात्रि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्यूबवेल व ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला एक गैंग तेजलहेड़ा खिन्दड़िया मार्ग पर चोरी का प्रयास कर रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही चोरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाश नूरशाह उर्फ रिहान और गुलफाम (दोनों पुत्र फकीरा, निवासी जेवरी, कंकरखेड़ा, मेरठ) घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके से फरार हुए तीसरे बदमाश चांद मोहम्मद (पुत्र ताज, निवासी जेवरी, मेरठ) को भी पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी और खुलासे
बदमाशों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनके द्वारा छपार थाना क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों से करीब 15-20 अलग-अलग स्थानों से ट्रांसफार्मर/ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी और अपराध में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है:
-
चोरी का माल: 10 तांबे की कॉयल (करीब 80 किलोग्राम), 150 किलोग्राम लोहे की पत्ती, 40 किलोग्राम एलटी तार, एक स्टार्टर, और 8000 रुपये नकद।
-
अपराध उपकरण: कटर, ब्लेड, दो प्लास, दो रिंच, दो पाने आदि।
-
अवैध शस्त्र: दो तमंचे मय दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर।
छपार पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक राहुल वर्मा, दीपक कुमार, अक्षय खारी, हेडकांस्टेबल शैलेन्द्र भाटी, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, सोनवीर और अंकित मौजूद रहे, द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां