तुर्किये में भूकंप से मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार, नौ प्रांतों में बचाव कार्य समाप्त

इस्तांबुल। तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40,689 हो गई है। वहीं, मलबे में लोगों की तलाश और बचाव का प्रयास अपने अंत की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। भूकंप प्रभावित 11 में से नौ प्रांतों में बचाव का काम समाप्त हो चुका है। फिलहाल तोड़फोड़ करने वाला दल […]
इस्तांबुल। तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40,689 हो गई है। वहीं, मलबे में लोगों की तलाश और बचाव का प्रयास अपने अंत की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। भूकंप प्रभावित 11 में से नौ प्रांतों में बचाव का काम समाप्त हो चुका है। फिलहाल तोड़फोड़ करने वाला दल मलबे के ढेर को हटाने के काम में जुट गया है। अब तक तुर्किये और सीरिया में मृतकों की सम्मिलित संख्या बढ़कर 44,337 हो गई है।
तुर्किये में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 40, 689 हो गई है। यह जानकारी देश की आपदी एजेंसी एएफएडी के प्रमुख यूनुस सेजर ने दी। मृतकों की संख्या में शनिवार शाम तक के आंकड़े के मुकाबले 47 की बढ़ोतरी हुई है।
सेजर ने अंकारा में कहा कि भूकंप से प्रभावित 11 में से नौ प्रांतों में तलाश और बचाव का काम समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र रहे रामनमारस और हतय में अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि दो प्रांतों में बचाव अभियान जारी है लेकिन मलबे से किसी के जीवित निकाले जाने के कोई संकेत नहीं हैं।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सीलइसके पहले शनिवार को एक परिवार के तीन सदस्यों- मां, पिता और 12 वर्षीय बेटे को हतय में ध्वस्त इमारत के मलबे से निकाला गया था, लेकिन बेटे की बाद में मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें 'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति तुर्किये आपदा प्रबंधन ने कहा कि शुरुआती भूकंप के बाद करीब 6,040 आफ्टरशॉक (मुख्य भूकंप के बाद के झटके) ने 11 प्रांतों को प्रभावित किया। शुरुआती भूकंप की तीव्रता 7.8 थी, लेकिन इसके नौ घंटों बाद 7.5 तीव्रता का झटका आया।
एएफएडी के महा प्रबंधक ओरहान तातर ने कहा कि बाद में पांच से छह तीव्रता के 40 झटके (ऑफ्टरशॉक) आए जबकि 6.6 तीव्रता वाले बाद के झटके की संख्या एक थी। उन्होंने द्वितीयक आपदाओं जैसे कि भूस्खलन और चट्टान खिसकने को लेकर चेताया है।
तुर्किये के पर्यावरण और शहरीकरण मंत्रालय की ओर से की गई जांच में करीब 105,794 इमारतें तबाह हो गई हैं या इतना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं कि उन्हें ध्वस्त करने की जरूरत है।
मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि इनमें से 20,662 इमारतें ढह गईं। नष्ट हुई इमारतों में 3,84,500 से अधिक इकाइयां थीं, जिनमें ज्यादातर आवासीय अपार्टमेंट थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां