विदेश मंत्री जयशंकर ने की इजरायली विदेश मंत्री से मुलाकात, सिडनी आतंकी हमले की निंदा की
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मंगलवार को यरुशलम में इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ मुलाकात की। इजरायल की यात्रा पर गये डॉ जयशंकर ने अपने समकक्ष के साथ ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव मना रहे यहूदी लोगों पर हुए आतंकी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद की इस साझा चुनौती से निपटने के दृढ़ संकल्प को दोहराया।
विदेश मंत्री ने अपने एक्स पर अपनी इस मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीतिक साझीदारी और विभिन्न क्षेत्रों में इसके और विस्तार पर सार्थक चर्चा की। हमने क्षेत्रीय घटनाक्रम, गाजा शांति योजना और स्थायी और टिकाऊ शांति प्राप्त करने के प्रयासों पर भी अपने विचार साझा किए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां