मुज़फ्फरनगर में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लाखों की ठगी, फौजी बनकर बाइक बेचने के नाम पर की धोखाधड़ी

On

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने दो लोगों को शिकार बनाकर 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ऑनलाइन बाइक बेचने और परिचित बनकर यह ठगी की गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमपुरी निवासी शिवनंदन शर्मा ने साइबर सेल को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उन्होंने […]

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने दो लोगों को शिकार बनाकर 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ऑनलाइन बाइक बेचने और परिचित बनकर यह ठगी की गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं।

जानकारी के अनुसार प्रेमपुरी निवासी शिवनंदन शर्मा ने साइबर सेल को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उन्होंने फेसबुक पर एक बाइक को खरीदने के लिए देखा, उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर बात करने पर पता चला कि मोबाइल नंबर संतोष कुमार फौजी का है। बात करने पर संतोष ने अपनी सेना वाली आइडी भी भेजी।

समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

इसके बाद बाइक का सौदा 23 हजार में तय हुआ। उन्होंने संतोष के खाते में एडवांस के तौर पर एक हजार रुपये भेजे। बाद में बाइक भेजने के नाम पर 5100 रुपये भी मंगा लिए। इसके बाद गुमराह कर अपने खाते में 77 हजार 639 रुपये जमा करा लिए, जिस खाते में रकम जमा कराई, वह खाता सच्चिदानंद त्रिपाठी के नाम से है। पीडि़त ने अपने साथ 83 हजार 739 रुपये की ठगी होना बताते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं।

मुजफ्फरनगर में आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका पूजन, महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका पूजन, महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला अंकित बिहार निवासी धर्मपाल ने मंडी कोतवाली में मुकदमा लिखाया कि एक व्यक्ति ने फोन पर उसका परिचित बनकर बातचीत की। इसके बाद चार बार में उसके खाते से 99 हजार 500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। मेसेज आने पर ठगी का पता चला।

मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की हैं। ऑनलाइन बाइक बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसी धोखाधड़ी से बचे, जो कोई परिचित बनकर बात करता है और पैसे जमा कराने की बात करता है, तो तुरंत सतर्क हो जाए और कोई भी कदम उठाने से पहले साइबर सेल से जरूर संपर्क करे।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

शामली में थमी नहीं रफ्तार की मार: अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, दो की हालत नाजुक

शामली। जनपद शामली में गुरुवार का दिन हादसों के नाम रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क...
शामली 
शामली में थमी नहीं रफ्तार की मार: अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, दो की हालत नाजुक

ट्रंप प्रशासन की नीति के बाद भारत ने व्यापारिक साझेदारियां बढ़ाने पर दिया जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन की दबाव बनाने वाली रणनीत‍ि के चलते भारत और अमेर‍िका के संबंधों में...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप प्रशासन की नीति के बाद भारत ने व्यापारिक साझेदारियां बढ़ाने पर दिया जोर: रिपोर्ट

जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में जोड़ों में अकड़न, कमर दर्द, थकान, तनाव और पाचन संबंधी जैसे शारीरिक...
लाइफस्टाइल 
जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी मेहर चंद पुत्र मंगल पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद के थाना मंझोला क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर चौकी इलाके में एक महिला ने युवक पर धोखे से शादी करने और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद

देवबंद (सहारनपुर)।देवबंद कोतवाली पुलिस ने बीती रात गौकशी के मामले में फरार चल रहे गौकश आश मोहम्मद पुत्र तहसीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश