चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल तक टली सुनवाई, CJI सूर्या कांत हटे

On
School Ad

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में चीफ जस्टिस की भूमिका समाप्त करने वाले केंद्र सरकार के कानून पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई 7 अप्रैल तक के लिए टल गई है। इस दौरान चीफ जस्टिस ने स्वयं इस मामले की सुनवाई से अलग होने का निर्णय लिया। चीफ जस्टिस ने कहा कि चूंकि मामला सीजेआई से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे सुनवाई के लिए दूसरी बेंच के सामने रखा जाना बेहतर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर वे खुद इस मामले की सुनवाई करेंगे, तो उन पर पक्षपात का आरोप लगाया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला  ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला

कैराना: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर; 48 बीघा में कटी अवैध कॉलोनियां जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप ये भी पढ़ें  कैराना: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर; 48 बीघा में कटी अवैध कॉलोनियां जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने भी सुझाव दिया कि यह मामला ऐसी बेंच को भेजा जाए, जिसमें कोई भावी चीफ जस्टिस शामिल न हो। इसके बाद चीफ जस्टिस ने निर्देश दिया कि 7 अप्रैल को यह केस दूसरी बेंच के सामने रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को पारदर्शी बनाने के लिए आदेश दिया था। इसके तहत इन पदों पर नियुक्ति एक समिति के द्वारा की जानी थी, जिसमें चीफ जस्टिस, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता शामिल होते। लेकिन, केंद्र सरकार ने कानून लाकर इस प्रक्रिया में चीफ जस्टिस की भूमिका समाप्त कर दी। इसके विरोध में कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें इस कानून को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चीफ जस्टिस की भूमिका आवश्यक है।

राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य ये भी पढ़ें  राज्यसभा सांसदों की विदाई: सभापति ने दी विदाई, सदन में भावुक हुए सदस्य

उनका कहना है कि बिना चीफ जस्टिस की भागीदारी के यह प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र और भरोसेमंद नहीं मानी जा सकती। दूसरी ओर सरकार का दावा है कि कानून के तहत नियुक्तियों की प्रक्रिया संवैधानिक है और इसमें किसी भी तरह का पक्षपात नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई को इसलिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यह सीधे न्यायपालिका की भूमिका और चुनाव आयोग की निष्पक्षता से जुड़ा हुआ है। अब 7 अप्रैल को यह मामला दूसरी बेंच के सामने रखा जाएगा, जो याचिकाओं की समीक्षा कर इसके आगे की कार्रवाई तय करेगी। 

Views: 74

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

Kitchen gardening tips : घर बैठे उगाएं ताजी सब्जियां, किचन गार्डनिंग से बिना केमिकल का हेल्दी खाना पाए आसान तरीका

आज के समय में बाजार में मिलने वाली सब्जियों में बढ़ते रसायनों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया...
कृषि 
Kitchen gardening tips : घर बैठे उगाएं ताजी सब्जियां, किचन गार्डनिंग से बिना केमिकल का हेल्दी खाना पाए आसान तरीका

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

   भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का असर अब घरेलू ईंधन के दामों पर...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

जानसठ (मुजफ्फरनगर): पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज जानसठ कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:जानसठ में अकीदत के साथ अदा की गई 'अलविदा' की नमाज, सुरक्षा के बीच मांगी गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

उत्तर प्रदेश

आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, अचानक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में परिवार पर सड़क हादसा: पिता, पत्नी, बेटी, दादा और चालक समेत 5 की दर्दनाक मौत

ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईद से पहले मुरादाबाद में पुलिस हाई अलर्ट पर, सड़कों पर सख्ती—अफसरों का साफ संदेश ‘शांति भंग की तो होगी कड़ी कार्रवाई’

सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सहारनपुर। सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न के चलते गर्भवती महिला की मौत के मामले में अदालत ने उसके पति को दोषी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : गर्भवती महिला की मौत के मामले अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

मुरादाबाद। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘जुम्मा अलविदा’ के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी बारिश के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में अकीदत के साथ अदा हुई जुम्मा अलविदा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव