राज्यसभा में रसोई गैस पर हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

On
School Ad

नयी दिल्ली । राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम एशिया संकट के कारण देश में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने का मुद्दा सोमवार को सदन में उठाया जिस पर नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा ने यह कहते हुए विरोध किया कि कांग्रेस विपत्ति के समय भी राजनीति कर लोगों को भड़का रही है। खड़गे ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण हाहाकार मचा है और इससे विशेष रूप से गरीब, मध्यम वर्ग तथा छोटे रेस्तरां प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत रसोई गैस आयात करता है और इसमें से भी 90 प्रतिशत होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आती है।


 खड़गे ने कहा कि आपूर्ति प्रभावित होने से सामुदायिक किचन बंद करने पड़ रहे हैं और सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार यह दावा कर रही है कि देश में गैस सिलेंडर की कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें तो फिर यह लाइन क्यों लग रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के मध्य नजर जब सरकार वहां रह रहे भारतीयों के लिए परामर्श जारी कर रही थी तो आपूर्ति के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई और आपूर्ति क्यों नहीं बढ़ाई गई।

'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति  ये भी पढ़ें  'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति


सदन के नेता नड्डा ने कहा कि यह शून्य काल है और इसमें हर सदस्य को तीन मिनट का समय अपनी बात कहने के लिए दिया जाता है लेकिन खरगे नेता विपक्ष होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सभापति द्वारा खरगे को अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद उनके बोलते रहने पर नड्डा ने कहा कि यह वैश्विक विपत्ति का समय है और इसमें भारत की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विपत्ति के समय भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है । उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन में पूरी स्थिति की जानकारी दी है लेकिन कांग्रेस के सदस्यों ने उसे समय उनकी बातों को नहीं सुना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में शांतिपूर्ण स्थिति को भड़काकर अराजकता लाने का प्रयास कर रही है यह बहुत निंदनीय है।

2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब' ये भी पढ़ें  2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक नेता सिलेंडर की जमाखोरी के मामले में भी पकड़ा गया है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य जोर-जोर से एक दूसरे का प्रतिवाद करते रहे।

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत ये भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

   सहारनपुर। माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। थाना नकुड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर पर बना ये एआई वीडियो

मुंबई। आज के समय में एआई ने हर जगह अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सोशल मीडिया पर अक्सर एआई...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
इंटरनेट पर धूम मचा रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर पर बना ये एआई वीडियो

गाजियाबाद: पंजाब एंड सिंध बैंक में चली गोली, बैंक मैनेजर को गार्ड ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

   गाजियाबाद। जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाब एंड सिंध...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: पंजाब एंड सिंध बैंक में चली गोली, बैंक मैनेजर को गार्ड ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

पूर्व सेना प्रमुख पांडे का डीपफेक वीडियो सामने आया, सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े खातों को ठहराया दोषी

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का एक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पूर्व सेना प्रमुख पांडे का डीपफेक वीडियो सामने आया, सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े खातों को ठहराया दोषी

सहारनपुर: आंधी-तूफान से बचने की कोशिश पड़ी भारी, टिनशेड गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कुदरत का कहर दो दोस्तों की जान पर भारी पड़ गया। थाना सरसावा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आंधी-तूफान से बचने की कोशिश पड़ी भारी, टिनशेड गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

   सहारनपुर। माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। थाना नकुड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

सहारनपुर: आंधी-तूफान से बचने की कोशिश पड़ी भारी, टिनशेड गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कुदरत का कहर दो दोस्तों की जान पर भारी पड़ गया। थाना सरसावा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आंधी-तूफान से बचने की कोशिश पड़ी भारी, टिनशेड गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

योगी सरकार की बड़ी राहत: यूपी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर कनेक्शन अब 50% सस्ते

लखनऊ। प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले कई उपभोक्ताओं की बिजली नेगेटिव बैलेंस के कारण कटने के बाद उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार की बड़ी राहत: यूपी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर कनेक्शन अब 50% सस्ते

सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत

सहारनपुर (नानौता)। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर बीती देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम