मुजफ्फरनगर कचहरी में ‘वो’ के चक्कर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, चैटिंग कर रही बीवी का पति ने छीना मोबाइल
मुजफ्फरनगर। बुधवार को कचहरी परिसर उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर बात करते हुए देखा और उसने मोबाइल छीनना चाहा तो इसी बीच तीसरे व्यक्ति ने आकर महिला के पति से मोबाइल छीन लिया। करीब 30 मिनट चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मामला शांत […]
मुजफ्फरनगर। बुधवार को कचहरी परिसर उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर बात करते हुए देखा और उसने मोबाइल छीनना चाहा तो इसी बीच तीसरे व्यक्ति ने आकर महिला के पति से मोबाइल छीन लिया। करीब 30 मिनट चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मामला शांत हुआ।
चूंकि मोबाइल में कई राज दफन थे और पति उसे एविडेंस के रूप में प्रस्तुत कर सकता था, इस वजह से उससे मोबाइल छीनने की पुरजोर कोशिश की जा रही थी। हैरत इस बात की है कि पूरा ड्रामा करीब 30 मिनट तक चला और जिस जगह पर ये पूरा घटनाक्रम हुआ, वहां पर कई महिला और पुरूष होमगार्ड तैनात रहते हैं। मोबाइल छीनने की खींचतान में तीनों लोग फलों की चाट वाले ठेके के पास तक चले गए, लेकिन ना तो मौके पर मौजूद होमगार्ड ने उन्हें छुडाने की कोशिश की और ना ही भीड़ ने बीच-बचाव की कोशिश की।
पति-पत्नी का रिश्ता एक विश्वास की डोर पर टिका होता है। मगर आज के इस आधुनिक युग में यह डोर भी ‘वो’ के चक्कर में कमजोर होती जा रही है।
मंसूरपुर निवासी रवि ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले प्रियंका के साथ हुई थी। रवि ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है, जो काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है, इस बीच प्रियंका का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल गया। रवि ने बताया कि इस प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी होने के बाद कई बार समझाया गया। मगर सर पर प्यार का भूत सवार था किसी भी बात का कुछ असर नहीं हो पाया।
घर परिवार का मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच गया, मगर इसका निष्कर्ष अभी तक नहीं निकल पाया। उन्होंने बताया कि जो मामला पहले था वह अभी तक ऐसे ही चलता आ रहा है, हां मगर कुछ बदल पाया है, तो वह यह है कि पहले आराम से घर परिवार के साथ रहते थे और अब कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं।
वही प्रियंका ने अपने पति एवं देवर पर मारपीट करने एवं दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्रियंका का कहना है कि देवर खाने में नशे की गोलियां देने के बाद उसके साथ में शारीरिक संबंध बनाता है। उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पति को दी गई, मगर उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, उल्टा पत्नी को ही डांट फटकार कर चुप करा दिया गया। कचहरी परिसर में यह घमासान करीब आधा घंटा चला।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां