21 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में होगा जाट गुर्जर महासम्मेलन, पश्चिमी यूपी में राजनीति की नई दिशा की पहल

On
अनिल रॉयल Picture

मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने को नई दिशा देने की तैयारी है। आगामी 21 दिसंबर को मुजफ्फरनगर के प्लैटिनम रिजॉर्ट (पचेड़ा रोड) में एक विशाल जाट गुर्जर महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य दोनों समाजों के बीच सदियों पुराने भाईचारे और एकता को मजबूत करके एक बड़ी सामाजिक शक्ति के रूप में संगठित होना है।

सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठक

सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को गांव बाजिदपुर कव्वाली में जाट महासभा के जिला संयोजक अंकुर काकरान के आवास पर क्षेत्र के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

और पढ़ें व्हाइट हाउस: ट्रंप और मचाडो की ऐतिहासिक मुलाकात, 'नोबेल पदक' भेंट कर मचाडो ने रचा नया इतिहास

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और जाट महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन 23 नवंबर को दिल्ली में हुए सफल जाट गुर्जर सम्मेलन की अगली कड़ी है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से 21 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर: शिव चौक पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने बांटी खिचड़ी; राज्यमंत्री कपिल देव बोले- त्योहारों से मजबूत होता है भाईचारा

'एकता से बनेगी बड़ी ताकत'

बैठक में उपस्थित दोनों समाजों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक स्वर में एकता के महत्व पर ज़ोर दिया।

और पढ़ें भाकियू तोमर का सदर तहसील पर हल्ला बोल: बेवरेज फैक्ट्री पर 'अवैध कब्जे' और 'प्रदूषण' के संगीन आरोप; आंदोलन की चेतावनी

  • गोपाल चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष): उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज और जाट समाज का आपसी भाईचारा सदियों पुराना है। "जिस दिन दोनों में वास्तविक एकता हो जाएगी, उस दिन यह संगठन एक विराट शक्ति के रूप में उभरेगा।"

  • धर्मवीर खोखर (राष्ट्रीय सचिव, जाट महासभा): उन्होंने इस एकता को एक बड़ी मिसाल बताते हुए कहा कि इसके परिणाम आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत सुखद और अच्छे होंगे।

  • अंकुर काकरान (जिला संयोजक): उन्होंने कहा कि दोनों समाजों का रहन-सहन, खान-पान, रिश्ते-नाते और यहाँ तक कि कई गोत्र भी मिलते-जुलते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यदि दोनों समाज एकजुट हो जाते हैं, तो आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलेगा, जिसके सार्थक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।

जाट महासभा के सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र से आए लोगों से इस ऐतिहासिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सर्वेंद्र राठी, योगेंद्र सदस्य जिला पंचायत, मंडल महामंत्री मनीष अहलावत, तहसील अध्यक्ष संजीव एडवोकेट, प्रदेश महासचिव अमन रॉयल, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राठी, मंडल सचिव विनीत जावला, चौधरी यशपाल राठी ग्राम अध्यक्ष अनुज चौधरी तहसील उपाध्यक्ष, धीर सिंह, धर्मवीर, हरेंद्र काकरान, सुरेश राठी, ब्रह्मपाल मावी, बिल्लू, पप्पल, अश्वनी चौधरी, बबलू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मेरठ के सत्यकाम स्कूल के पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का आरोप; थाने पर समर्थकों का हंगामा

मेरठ: जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व डायरेक्टर और पूर्व ट्रस्टी अनुज शर्मा को पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के सत्यकाम स्कूल के पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का आरोप; थाने पर समर्थकों का हंगामा

बसंत पंचमी 2026 : तिथि, महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, सरस्वती वंदना और पौराणिक कथाएँ

भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में बसंत पंचमी का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
बसंत पंचमी 2026 : तिथि, महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, सरस्वती वंदना और पौराणिक कथाएँ

मुज़फ्फरनगर में हाथ में तमंचा लेकर बाज़ार में रौब गालिब करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

   मुज़फ्फरनगर: मीरापुर थाना क्षेत्र के भरे बाज़ार में खुलेआम हाथ में तमंचा लेकर दहशत फैलाने वाले एक सिरफिरे युवक को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में हाथ में तमंचा लेकर बाज़ार में रौब गालिब करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर में कोहरे का कहर: सात बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर: जनपद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात बहनों के इकलौते...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में कोहरे का कहर: सात बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर के हॉट मिक्सिंग प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर ट्रक चालक की मौत

मुज़फ्फरनगर: मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुप्ता रिसॉर्ट से जड़ौदा मार्ग पर स्थित एक हॉट मिक्सिंग प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के हॉट मिक्सिंग प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर ट्रक चालक की मौत

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सत्यकाम स्कूल के पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का आरोप; थाने पर समर्थकों का हंगामा

मेरठ: जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व डायरेक्टर और पूर्व ट्रस्टी अनुज शर्मा को पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के सत्यकाम स्कूल के पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का आरोप; थाने पर समर्थकों का हंगामा

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत