मुजफ्फरनगर में मां शाकंभरी प्रकटोत्सव, 151 कन्या का किया पूजन, विशाल भंडारा एवं भव्य आरती
मुजफ्फरनगर। जनपद के नदी रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में मां शाकंभरी सेवा परिवार द्वारा मां शाकंभरी देवी का प्रकटोत्सव शुक्रवार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में मां भगवती का चोला परिवर्तन किया गया, जिसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज पूजन एवं स्थापना संपन्न हुई। मां भगवती की मंगल आरती के पश्चात विद्वान पंडित गजेंद्र प्रसाद सेमवाल के सानिध्य में वेदी पूजन एवं हवन का आयोजन हुआ।
आयोजन में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य रूप से प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और गौरव स्वरूप ने मां के दरबार में मत्था टेका। इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सतपाल पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वैश्य सभा अध्यक्ष प्रमोद मित्तल और केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुल गर्ग, शलभ गर्ग, अतुल गर्ग, डॉ. अनुज पचीसिया, विवेक चौहान, गौरव रामपाल मुंडे, विनोद शर्मा, अमित सुधा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। देर शाम तक मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
