'वोकल फॉर लोकल' को अंतर्राष्ट्रीय मंच: पीएम मोदी ने दोस्त पुतिन को भेंट की आगरा की मार्बल शतरंज, हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों में खुशी
आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आगरा में निर्मित हस्तशिल्प मार्बल का शतरंज तोहफे के रूप में भेंट किया है। प्रधानमंत्री के इस कदम से आगरा के हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों और कारीगरों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि इससे उनकी पारंपरिक कला को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।
हैंडीक्राफ्ट मार्बल के कारीगर उमर ने प्रधानमंत्री के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। उमर ने कहा कि इससे भारत की कला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है और निश्चित तौर पर मार्बल हैंडीक्राफ्ट आइटमों की डिमांड बढ़ेगी, जिससे छोटे कारीगरों को रोजगार के नए माध्यम मिलेंगे।
करीब बीस वर्षों से इस कारोबार से जुड़े उमर ने बताया कि हाथ से एक शतरंज बनाने में लगभग दस से पंद्रह दिन का समय लगता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला स्टोन बर्मा, बांग्लादेश और इटली से आता है। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कि उनकी इस मेहनती कला को अंतर्राष्ट्रीय मंच मिल पाया।
एक्सपोर्ट हाउस के मालिक अदनान शेख ने प्रधानमंत्री की इस सोच को बोल्ड बताया और कहा कि यह कदम आगरा की छिपी पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार छोटे व्यापारियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं।
अदनान शेख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस स्कीम के तहत छोटे व्यापारियों को मुख्यधारा में लाया जा रहा है और कमीशनखोरी को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कदम को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक भेंट नहीं, बल्कि एक संस्कृति का आदान है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां