मुजफ्फरनगर: गांधी कॉलोनी में किशोर को बंधक बनाकर 27 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। शहर की गांधी कॉलोनी में व्यापारी के मकान में घुसकर एक बदमाश ने किशोर को बंधक बनाया और लगभग 27 लाख की लूट को अंजाम दिया। किशोर को गोली मारने की धमकी देते हुए आतंकित किया और आंखों पर स्प्रे कर हाथ बांध दिए और लगभग 20 तोले सोने के आभूषण व मंदिर में रखे कुछ पैसे लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गया। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ मंडी राजू कुमार साव व नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प़ड़ताल की।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना के राजफाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कालोनी में स्थित गली नंबर नौ में रहने वाले विकास अरोरा उर्फ विक्की ढींगरा की झांसी रानी चौक के निकट मोलाहेड़ी मार्केट में साइनेक्स टैक्सटाइल के नाम से कपड़ों की दुकान है। विकास अरोरा के साथ उनका 15 वर्षीय बेटा वंश अरोरा भी दुकान चलाने मेंपिता की मदद करता है। गुरुवार शाम को लगभग छह बजे विकास अपनी पत्नी साधना और छोटे बेटे चार वर्षीय दिव्यांश के साथ हरिद्वार में रिश्तेदार के यहां शादी मेंगए थे। जबकि वंश दुकान पर ही था। पीड़ित व्यापारी विकास ने बताया कि लगभग सवा आठ बजे दुकान बढ़ाकर वंश घर पहुंच गया था।
इसके बाद साढ़ेआठ बजे वह अपने खाने के लिए पिज्जा, पास्ता और दूध लेने चला गया। इसी बीच नौ बजकर 40 मिनट पर अज्ञात युवक उनके घर आया और गेट खोलने का प्रयास किया। पहली बार में गेट नहीं खुला। गेट पर आटो लाक लगा हुआ है, जो बटन या रिमोट से ही खुलता है। गेट न खुलने पर बदमाश ने घर के बाहर खडे़ होकर किसी व्यक्ति से फोन पर बात की। इसके बाद दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो तुरंत खुल गया और वह अंदर चला गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद 10 बजे वंश पिज्जा व पास्ता लेकर वापस आया। उसने बताया कि उसे यह भी भनक नहीं लगी कि घर में कोई है।
कुछ देर बाद उसे बराबर के कमरे से कुछ गिरने की आवाज आई। तीन बार वह कमरे में गया, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। चौथी बार जब गया तो एक युवक दिखा। आरोप है कि बदमाश ने उसकी आंखों पर स्प्रे कर दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए उसके हाथ भी बांध दिए। फिर बेड में रखे सोने की आठ अंगूठी, चेन व कड़ा (लगभग 20 तोले) आभूषण और पैसे लेकर चला गया। विकास अरोरा के घर में नौ बजकर 40 मिनट पर अंदर जाने के बाद बदमाश ठीक दो घंटे बाद 11 बजकर 40 मिनट पर बाहर निकला। इसके बाद गली नंबर 10 की तरफ को पैदल ही चला गया। दो घंटे तक अंदर रहा।
हैरानी की बात यह है कि बदमाश केवल सोने के आभूषण लेकर गया है। वंश के चाच जोनी अरोरा ने कहा कि बदमाश चांदी के आभूषण को वहीं छोड़ गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी की पहचान कराने के साथ पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि घटना की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
देखें पूरा वीडियो...
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां