वेदांता के शेयर में 6% की तेजी, मार्केट कैप ₹2.64 लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली। विभिन्न कारोबार से जुड़े वेदांता लिमिटेड के शेयर में आज छह फीसदी का उछाल आया, जिससे वह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2,64,224.92 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस महीने वेदांता के शेयर में अब तक करीब 12 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर बुधवार को 6.06 फीसदी की उछाल के साथ 675.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, कारोबार के दौरान एक समय यह 6.63 फीसदी की बढ़त के साथ 679.40 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में यह 6.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 675.75 रुपये पर रहा। इस तेजी के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2,64,224.92 करोड़ रुपये हो गया।
इस महीने अभी तक बीएसई पर कंपनी के शेयर में करीब 11.88 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी का शेयर पिछले साल करीब 36 फीसदी चढ़ा था। हालांकि, जहां वेदांता के शेयर में तेजी आई, वहीं घरेलू शेयर बाजार में नरमी का रुख रहा। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का सेंसेक्स 244.98 अंक टूटकर 83,382.71 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई का निफ्टी 66.70 अंक के नुकसान के साथ 25,665.60 पर आ गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां