मुजफ्फरनगर के मोरना में विवाहिता हत्याकांड, फरार चल रहा हत्यारोपी जेठ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
मोरना/मुजफ्फरनगर: भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसौली में बीते 30 नवंबर को विवाहिता हिना की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ उन्नाब को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी जेल जा चुके हैं।
मृतका हिना के भाई अनस (निवासी पिमोडा, जानसठ) ने पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना, जेठ उन्नाब और देवर वारिस के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, बीते सोमवार को हत्यारोपी पति खुशनसीब को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद गुरुवार को हत्यारोपी सास फरजाना को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शनिवार को भोपा पुलिस ने फरार चल रहे जेठ उन्नाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां