मुज़फ़्फ़रनगर में सोनू कश्यप की हत्या से शोक और आक्रोश, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, नेताओं की असंवेदनशीलता पर उठे सवाल

On

मुज़फ़्फ़रनगर। ज़िले में गुरुवार को हालात विरोधाभास और आक्रोश से भरे नजर आए। एक ओर एक नौजवान सोनू कश्यप की नृशंस हत्या से कश्यप समाज सहित पूरे ज़िले में शोक और गुस्से का माहौल है, तो दूसरी ओर उसी माहौल में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का जन्मदिन गोकुल सिटी स्थित उनके आवास पर पूरे ठाठ-बाट और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह सब उस समय हुआ, जब सोनू कश्यप की तेरहवीं तक नहीं हुई है।

 

होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक ये भी पढ़ें  होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक

मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में मुज़फ़्फ़रनगर के किला मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप की हत्या के बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि सोनू की साजिश के तहत हत्या की गई। घटना के बाद कश्यप समाज और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
न्याय की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए। पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का दावा है कि मामले की गहन जांच चल रही है, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दे रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तेरहवीं से पहले जश्न, सवालों के घेरे में नेता

मुज़फ्फरनगर में 12 लाख का कैमरा और गिम्बल चोरी करने वाली शातिर मंडली का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 12 लाख का कैमरा और गिम्बल चोरी करने वाली शातिर मंडली का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

इसी बीच, मुज़फ़्फ़रनगर के लोकप्रिय राज्यमंत्री रहे विजय कश्यप की दुखद मौत के बाद गाजियाबाद से आकर स्थानीय राजनीति में सक्रिय हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप का जन्मदिन गोकुल सिटी स्थित उनके आवास पर बड़े पैमाने पर मनाया गया।

जहां एक ओर समाज का एक परिवार अपने बेटे की हत्या का गम मना रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी समाज के नाम पर राजनीति करने वाले नेता के आवास पर केक, फूल-मालाएं, भीड़ और जश्न का माहौल देखने को मिला। इसे लेकर आम लोगों में नाराज़गी साफ दिखी।

मंत्री आवास पर सजी महफ़िल

जन्मदिन समारोह में मुज़फ़्फ़रनगर के सांसद, विधायक, पार्टी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार और जसवंत सैनी, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, विधायक अशरफ अली, पूर्व विधायक योगराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर पाल, विधायक मिथिलेश पाल, जिला मंत्री विजय वर्मा, जिला महामंत्री मनोज पांचाल, जिला महामंत्री जागरण गुर्जर, अंकित उप्पल सहित कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सेवा के दावे, लेकिन संवेदना पर सवाल

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने जन्मदिन को सेवा-संकल्प बताते हुए दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कुछ असहाय परिवारों को आर्थिक सहायता देने का भी दावा किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा—
“आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी वास्तविक पूंजी है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है।”

हालांकि, सोनू कश्यप की हत्या पर शोक जताने और निष्पक्ष जांच की मांग के बावजूद, तेरहवीं से पहले जश्न मनाने को लेकर उनकी संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आम लोगों में नाराज़गी

सोनू कश्यप की नृशंस हत्या के माहौल में गोकुल सिटी स्थित मंत्री आवास पर हुआ भव्य आयोजन ज़िले में चर्चा का विषय बना रहा। आम लोगों का कहना है कि जब एक परिवार अपने बेटे की हत्या का गम मना रहा हो, तब सत्ता में बैठे नेताओं से संयम और संवेदना की अपेक्षा होती है, न कि जश्न की।

ज़िले के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त आक्रोश यह साफ संकेत दे रहा है कि जनता की निगाहें अब भाषणों और आयोजनों पर नहीं, बल्कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर टिकी हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 465

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो टिंडे की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती...
कृषि 
टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुड़की रोड पर बुधवार (दुलहेंडी) को एक हृदयविदारक सड़क...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम