मुजफ्फरनगर में विश्वास का कत्ल, 12 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, जिस बढ़ई पर किया भरोसा, वही निकला मास्टरमाइंड

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद की नई मंडी थाना पुलिस ने शांतिनगर में हुई लाखों रुपये की चोरी का ऐसा खुलासा किया है जिसने समाज में 'भरोसे' पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में काम करने वाले जिस बढ़ई (फर्नीचर मिस्त्री) को परिवार अपना विश्वासपात्र समझता था, उसी ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से घर के अरमानों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 12 लाख रुपये कीमत के शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं।

शादी में गया था परिवार, पीछे से बढ़ई ने 'करी सफाई'

घटनाक्रम के अनुसार, शांति नगर निवासी पूजा पत्नी प्रदीप ने 13 मार्च 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनका परिवार एक शादी समारोह में बाहर गया था, तब अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात और नकदी पार कर दी। एसपी सिटी सत्यनारायण ने बताया कि मामला गंभीर था, इसलिए थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 16 मार्च को पचेण्डा बाईपास के पास से एक संदिग्ध को दबोचा, जिसकी पहचान रवि पुत्र मदन (निवासी बधाई कला, चरथावल) के रूप में हुई।

बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग! ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग!

साजिश: डुप्लीकेट चाबी और ईख का खेत

पूछताछ में आरोपी रवि ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। रवि पेशे से बढ़ई है और शांति नगर में ही किराए की दुकान चलाता था। पीड़ित परिवार के घर उसका अक्सर आना-जाना था।

बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन: डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान ये भी पढ़ें  बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन: डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान

  • लालच की शुरुआत: काम के दौरान रवि ने देख लिया था कि घर की महिलाएं जेवरात कहां रखती हैं।

    मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह

  • नकल से असल तक: उसने बड़ी चालाकी से घर के मुख्य द्वार की डुप्लीकेट चाबी तैयार कर ली।

  • वारदात: 9 मार्च को जब परिवार शादी में गया, रवि ने डुप्लीकेट चाबी से गेट खोला और अंदर घुसकर अलमारी साफ कर दी।

  • चालाकी: पुलिस से बचने के लिए उसने लाखों के जेवरात को पास के ही एक ईख (गन्ने) के खेत में छिपा दिया था। वह 16 मार्च को इन्हें बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बरामदगी: 12 लाख के जेवरात देख दंग रह गई पुलिस

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद सामान में शामिल हैं:

  • सोना: कंगन, गले का सेट, अंगूठियां, टॉप्स, झुमके और मंगलसूत्र।

  • चांदी: भारी कमरबंद, पाजेब, बिछुए और सिक्के।

  • नकद: चोरी की गई कुछ नगदी भी बरामद हुई है।

पुलिस की सक्रियता की सराहना

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रवि से यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने पहले भी किसी और घर में इस तरह विश्वासघात कर चोरी की है। शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वाली पुलिस टीम की इस कामयाबी की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Views: 335

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में विश्वास का कत्ल, 12 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, जिस बढ़ई पर किया भरोसा, वही निकला मास्टरमाइंड

मुजफ्फरनगर। जनपद की नई मंडी थाना पुलिस ने शांतिनगर में हुई लाखों रुपये की चोरी का ऐसा खुलासा किया है...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विश्वास का कत्ल, 12 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, जिस बढ़ई पर किया भरोसा, वही निकला मास्टरमाइंड

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोने की दिशा में एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

मीरजापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मीरजापुर और विन्ध्य क्षेत्र के लिए विकास और आस्था का एक नया रोडमैप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मिशन विन्ध्य: CM योगी का मीरजापुर में 'एक्शन मोड'; विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय को 31 मई तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम