मुजफ्फरनगर: सोनू कश्यप हत्याकांड में बहनें रहस्यमय ढंग से लापता, इलाके में दहशत
मुजफ्फरनगर। सोनू कश्यप हत्याकांड ने नया और भयावह मोड़ ले लिया है। 5 जनवरी को मेरठ जनपद के ज्वालागढ़ गांव में जिंदा जलाकर की गई सोनू की हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर लगातार सवाल उठा रही उनकी बहनें आरती और मौसेरी बहन कशिश अचानक घर से गायब हो गई हैं। दोनों के लापता होने से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार सोनू की मां कांति देवी, भाई मोनू, बहू सलोनी और रिश्तेदार नरेश कश्यप सीधे राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पहुंचे। परिवार ने मंत्री को बहनों के लापता होने और अपनी आशंकाओं से अवगत कराया। परिजनों ने बताया कि आज मेरठ में शोकसभा में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह पता चला कि आरती और कशिश घर पर नहीं हैं और उनका मोबाइल भी बंद है, जिससे अनहोनी की आशंका और गहरी हो गई है।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और भरोसा दिलाया कि परिवार को हर संभव मदद मिलेगी और जांच में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होने दी जाएगी।
ये भी पढ़ें खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में पुलिस-प्रसाशन अलर्ट पर, श्रीनगर में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंददो बहनों के रहस्यमय गायब होने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। परिवार ने मांग की है कि उनकी तलाश तुरंत तेज की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। इलाके में लोग खुलकर चर्चा कर रहे हैं कि क्या यह गायब होना सोनू कश्यप हत्याकांड से जुड़े किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें दोस्ती, धोखा और कत्ल, दिल्ली की द्वारका पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तारसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां