मुजफ्फरनगर: SSP संजय कुमार वर्मा का सख्त संदेश; 'भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस', उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

मुजफ्फरनगर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में 'अपराध गोष्ठी' का आयोजन किया। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई इस बैठक में एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आगामी त्योहारों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपराधियों पर 'हंटर': प्रॉपर्टी जब्त करने और निगरानी के निर्देश
गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सक्रियता पर चिंता जताते हुए उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
-
कठोर कार्रवाई: शराब, खनन, पशु तस्करी और शस्त्र तस्करी में लिप्त माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए गए।
-
समन्वय: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और 'पुलिस मित्रों' के साथ बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया।
मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
महिला सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्राओं को जागरूक करें और उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1076) की जानकारी दें।
थाना स्तर पर सुधार: फरियादियों से हो 'मित्रवत' व्यवहार
एसएसपी ने थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिए:
-
जनसुनवाई: थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और उनके बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था हो।
-
त्वरित निस्तारण: महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसे संवेदनशील मामलों की विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण किया जाए।
-
गश्त और ट्रैफिक: डायल-112 की पेट्रोलिंग बढ़ाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए रणनीतिक कदम उठाने को कहा गया।
कर्मठ पुलिसकर्मियों का बढ़ा मान
अपराध गोष्ठी के अंत में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनपद में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने वाले और साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार और ढिलाई बरतने वालों को दंड मिलना तय है।
इस अवसर पर जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां