मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मंसूरपुर के खानूपुर का मामला; मारपीट से गंभीर घायल विवाहिता ने उपचार के दौरान तोड़ा था दम

मंसूरपुर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खानूपुर में दहेज लोभियों द्वारा एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में नामजद तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शादी के तीन साल बाद ही उजड़ा सुहाग

‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय कुमार-शिखर धवन का क्रिकेट धमाका: शूटिंग के बीच जमकर हुई मस्ती ये भी पढ़ें  ‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय कुमार-शिखर धवन का क्रिकेट धमाका: शूटिंग के बीच जमकर हुई मस्ती

खतौली थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर खेड़ी निवासी धर्म सिंह ने अपनी पुत्री रीना की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व खानूपुर निवासी करण पुत्र सतपाल के साथ बड़े अरमानों से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रीना का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। बीते दिनों दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने रीना के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल रीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

देवरिया में सियासी घमासान! मंत्री पर लगे गंभीर आरोप, मचा बवाल ये भी पढ़ें  देवरिया में सियासी घमासान! मंत्री पर लगे गंभीर आरोप, मचा बवाल

पुलिस ने पति और ससुर को भेजा सलाखों के पीछे

यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर ये भी पढ़ें  यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति करण, ससुर सतपाल, सास, जेठ और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी पति करण और ससुर सतपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार सास, जेठ और ननद की तलाश जारी है।

वांछित अपराधियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई

दहेज हत्या के आरोपियों के अलावा मंसूरपुर पुलिस ने क्षेत्र में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अन्य आरोपियों को भी दबोचा है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी नीतीश पुत्र सत्येंद्र (निवासी सोंटा) को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दीपक पुत्र सुक्रम पाल (निवासी बहादुरपुर, सिखेड़ा) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर। स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (MPL-2) के 21वें मैच में क्रिकेट प्रेमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुए हिंसक झगड़े के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में मारपीट और जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना थाना सिविल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

जानसठ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जानसठ तहसील परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं