दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके
नई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में रविवार देर रात 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट 46 सेकंड पर आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 6.86 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 116.25 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई लगभग 625 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे गहरे भूकंप (डीप फोकस) की श्रेणी में रखता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी अधिक गहराई पर आने वाले भूकंप आमतौर पर सतह पर अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचाते हैं, हालांकि झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस किए जा सकते हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का सेंटर मलेशिया के कोस्टल स्टेट कैपिटल कोटा किनाबालु से 100 किलोमीटर (62 मील) दूर था। इससे पहले 19 फरवरी को दुनिया के दो हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें एक तिब्बत में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी और जिसकी गहराई 130 किलोमीटर थी। इसके अलावा दक्षिणी ईरान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर तिब्बत में अक्षांश 33.57 उत्तर और देशांतर 81.86 पूर्व में महसूस किया गया था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने एक अलग रीडिंग जारी की थी, जिसमें ईरान में आए भूकंप की तीव्रता 4.4 बताई गई थी। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से फिलहाल तीव्रता को लेकर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां