मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में कूड़ा विवाद पर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से सात लोग घायल
-(1).jpg)
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में बुधवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि कूड़ा डालने का विरोध करने पर एक पक्ष ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें प्रजापति परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला भी मारपीट में जख्मी हुई।
घायलों को उपचार के लिए भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत के चलते चिंटू और प्रेमवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार की महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं और उनके जीना मुहाल कर रखा है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !