सिंगापुर: सीएम योगी की GIC सीईओ के साथ बैठक, यूपी में बड़े निवेश पर चर्चा

On

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान प्रमुख संप्रभु निवेश संस्था जीआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिम चो किआट और उनकी टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश में जीआईसी के दीर्घकालिक निवेश की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। सीएम योगी ने जीआईसी को उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक निवेश के अवसरों का अन्वेषण करने के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य की नीतिगत स्थिरता, सुशासन, मजबूत कानून-व्यवस्था, 25 करोड़ से अधिक की विशाल उपभोक्ता आबादी तथा तेजी से विकसित हो रहे अवसंरचना तंत्र को प्रमुख आकर्षण के रूप में रेखांकित किया।

 

मुजफ्फरनगर में वहलना में मिलावटी तेल और रिफाइंड फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतिबंधित रसायनों के जरिए परोसा जा रहा था 'जहर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में वहलना में मिलावटी तेल और रिफाइंड फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतिबंधित रसायनों के जरिए परोसा जा रहा था 'जहर'

उत्तर प्रदेश के दो लाख 51 हजार किसान परिवारों को दी गई 285 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश के दो लाख 51 हजार किसान परिवारों को दी गई 285 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला राज्य है और सरकार निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। बैठक में औद्योगिक कॉरिडोर के किनारे लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग अवसंरचना के विकास, अक्षय ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं, डेटा सेंटर एवं डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, उभरते शहरी केंद्रों में वाणिज्यिक रियल एस्टेट व इंटीग्रेटेड टाउनशिप, एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र के अनुरूप फिनटेक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा भविष्य उन्मुख उद्योगों के लिए कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान ये भी पढ़ें  शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को “फ्यूचर-रेडी” औद्योगिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और नए औद्योगिक शहरों का तेजी से विकास हो रहा है, जो दीर्घकालिक निवेशकों के लिए स्थिर और लाभकारी अवसर प्रदान करते हैं। जीआईसी, जो विश्व की प्रमुख दीर्घकालिक संप्रभु संपत्ति निवेश संस्थाओं में से एक है, का भारत में अवसंरचना, रियल एस्टेट, फिनटेक और डिजिटल प्लेटफॉर्म क्षेत्रों में मजबूत निवेश आधार है। इस परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री और जीआईसी के बीच हुई यह बैठक उत्तर प्रदेश में वैश्विक पूंजी के प्रवाह को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। गौरतलब है कि राज्य में निवेश आमंत्रण के इसी क्रम के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यूरोप के दौरे पर हैं। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सराय चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सराय चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

भारत की बेस्ट 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारें लंबी रेंज प्रीमियम फीचर्स और बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन

आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लोग अब पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों...
ऑटोमोबाइल 
भारत की बेस्ट 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारें लंबी रेंज प्रीमियम फीचर्स और बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Maruti e Vitara Delta Variant: 15.99 लाख में क्या है खास 443km रेंज के साथ जानें पूरी डिटेल

अगर आप इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और बजट के साथ दमदार रेंज भी चाहते हैं तो मारुति...
ऑटोमोबाइल 
Maruti e Vitara Delta Variant: 15.99 लाख में क्या है खास 443km रेंज के साथ जानें पूरी डिटेल

सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत नाले में गिर गए। दलदल में धंसने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

Car Finance Plan जानें Hyundai Creta N Line खरीदने पर तीन लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI और कुल कीमत

अगर आप एक स्पोर्टी लुक वाली दमदार मिड साइज एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो Hyundai की Creta...
ऑटोमोबाइल 
Car Finance Plan जानें Hyundai Creta N Line खरीदने पर तीन लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI और कुल कीमत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत नाले में गिर गए। दलदल में धंसने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी

सहारनपुर।  जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी

मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद

मेरठ। थाना मवाना पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी कर नकदी व सामान चोरी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज चिंतित, सनातन धर्म पर संकट की जताई आशंका

अयोध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि इसे जल्द खत्म करने के लिए दोनों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज चिंतित, सनातन धर्म पर संकट की जताई आशंका

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर