सोनू कश्यप हत्याकांड: मोरना में फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च निकाल हत्यारों को फांसी देने की मांग; 50 लाख के मुआवजे पर अड़ा समाज

मोरना/मुज़फ्फरनगर (Morna/Muzaffarnagar)। मेरठ के ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप की जिंदा जलाकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार शाम मोरना की सड़कें नारों और कैंडल की रोशनी से गूँज उठीं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हत्यारों को कड़ी सजा की मांग को लेकर सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने मुख्य मार्ग पर कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की और न्याय न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

भाजपा नेता के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

भाजपा युवा नेता संजीव कश्यप के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय परिसर में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। संजीव कश्यप ने कहा कि सोनू कश्यप की जघन्य हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह न केवल कश्यप समाज बल्कि मानवता पर हमला है। उन्होंने मांग की कि हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। कैंडल मार्च ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर शुक्रताल मार्ग होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक पर संपन्न हुआ, जहाँ मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

पंचायत के लिए भरी हुंकार

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमित राठी ने प्रदर्शनकारियों की मांगें सुनीं और सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, संजीव प्रजापति ने शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी पर होने वाली विशाल महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो समाज चुप नहीं बैठेगा।

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ये भी पढ़ें  लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: कैंडल मार्च के दौरान चन्द्रमा ब्रह्मचारी, ग्राम प्रधान सर्वेन्द्र राठी, अरुण पाल, कुलदीप कश्यप, सोमदत्त कश्यप, शंकर कश्यप, प्रदीप पाल, मिंटू कश्यप, बबलू ककराला, रॉबिन पाल, शुभम पाल, सोनू कश्यप, अंकित कश्यप, अंकुर शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 77

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा, सभापति राजपाल बालियान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा, सभापति राजपाल बालियान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों की रही गूंज

मीरापुर। महाभारत कालीन पौराणिक श्री शीतला माता (बबरेवाली) मंदिर में शीतला सप्तमी के अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों की रही गूंज

मुजफ्फरनगर: धुंध की चादर में लिपटा शहर, थम गई रफ्तार

मुजफ्फरनगर। मौसम की करवट ने आम जनमानस को हैरान कर दिया है। जहाँ मार्च के महीने में सूरज की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: धुंध की चादर में लिपटा शहर, थम गई रफ्तार

एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: एम.कॉम परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल रहे छात्र

मुजफ्फरनगर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर (प्रथम वर्ष) के परीक्षा परिणामों में एस.डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स...
मुज़फ़्फ़रनगर 
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: एम.कॉम परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल रहे छात्र

होर्मुज स्ट्रेट में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला, 20 क्रू सदस्यों को बचाया गया

बैंकॉक। मिडिल-ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर बुधवार को थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
होर्मुज स्ट्रेट में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला, 20 क्रू सदस्यों को बचाया गया

उत्तर प्रदेश

मेरठ में दौराला फ्लाईओवर की सर्विस रोड बनी ‘तालाब’, शिकायतों पर भी नहीं जागा तंत्र; सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

      मेरठ। दौराला कस्बे में दौराला फ्लाईओवर के पास स्थित सर्विस रोड पर लंबे समय से बने जलभराव को लेकर स्थानीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दौराला फ्लाईओवर की सर्विस रोड बनी ‘तालाब’, शिकायतों पर भी नहीं जागा तंत्र; सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

   सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

   मेरठ। मेरठ पुलिस ने शहर के चर्चित कोनवे होटल (Conway Hotel) में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना