मुज़फ्फरनगर में तेंदुए की दहशत: मुजफ्फरनगर के चरथावल में वन विभाग फेल, किसानों ने खुद संभाला मोर्चा
मुजफ्फरनगर: चरथावल ब्लॉक में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से बिरालसी, रोनी हरजीपुर, गुनियाजुड्डी और पिलखनी सहित कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले कई दिनों से तेंदुए के देखे जाने की खबरों और खेतों में उसके ताज़ा पंजों के निशान मिलने के बाद स्थानीय किसानों का भय चरम पर है। ग्रामीण अकेले खेतों या जंगल की ओर जाने से परहेज़ कर रहे हैं और समूह बनाकर ही कृषि कार्य निपटा रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से अभी तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है और न ही तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई प्रयास शुरू किया गया है।
इसी निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर, शनिवार को स्थानीय किसान संगठनों ने मोर्चा संभाला। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू अराजनीतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान चौकड़ा और भाकियू सर्व के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चलाया।
ये भी पढ़ें राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतरइस अभियान का मुख्य आकर्षण ड्रोन कैमरे रहे, जिनकी मदद से आसपास के घने जंगलों और खेतों की निगरानी की गई ताकि तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके और ग्रामीणों को समय रहते सतर्क किया जा सके। किसान नेताओं ने आश्वासन दिया है कि जब तक प्रशासन कार्रवाई शुरू नहीं करता, सुरक्षा और निगरानी का यह जिम्मा वे खुद संभालते रहेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल गश्त बढ़ाने और तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने की मांग की है। देखें वीडियो-
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां