केंद्रीय बजट में घोषित वादा हुआ पूरा, एमएसएमई को कोराना काल में जब्त राशि वापस करने के आदेश जारी
नई दिल्ली। सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने कोरोना काल के दौरान अनुबंध पूरा नहीं कर पाने के कारण एमएसएमई की जब्त सुरक्षा जमा 95 फीसदी राशि वापस लौटने का आदेश जारी किया है। मंत्रालय के व्यय विभाग ने सभी मंत्रालयों और […]
नई दिल्ली। सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने कोरोना काल के दौरान अनुबंध पूरा नहीं कर पाने के कारण एमएसएमई की जब्त सुरक्षा जमा 95 फीसदी राशि वापस लौटने का आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपयेवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए अपने भाषण में विवाद से विश्वास स्कीम के तहत एमएसएमई को ये राहत देने की घोषणा की थी। सीतारमण ने बजट भाषण में कहा था कि कोराना काल के दौरान अनुबंध पूरा नहीं कर पाने की वजह से एमएसएमई की बोली के लिए जब्त रकम वापस की जाएगी। केंद्रीय बजट पेश होने के पांच दिन बाद ही वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सभी मंत्रालयों और सरकारी विभागों से एमएसएमई के जब्त रकम को वापस करने का आदेश जारी कर दिया है।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कोरोना महामारी का अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा था। इससे एमएसएमई भी प्रभावित हुआ। बीते दो साल में कोरोना महामारी के कारण एमएसएमई की कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राहत देने के लिए कई घोषणाएं की हैं।
प्रमुख घोषणाएं
-वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के जारी आदेश के मुताबिक एमएसएमई के जब्त किए गए 95 फीसदी निष्पादन सुरक्षा रकम को वापस किया जाएगा।
-19 फरवरी, 2020 से 31 मार्च, 2022 के बीच खुली निविदा के लिए जमा की गई बोली की रकम का 95 फीसदी हिस्सा एमएसएमई को लौटाया जाएगा।
– वसूले गए लिक्विडेटेड डैमेज (परिसमापन हर्जाना) की 95 फीसदी रकम वापस लौटाई जाएगी।
-कोरोना काल के दौरान अनुबंध का काम पूरा नहीं करने के चलते सरकारी काम करने पर लगाई गई रोक वापस ली जाएगी।
-एमएसएमई को लौटाई गई रकम पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। एमएएएमई को सरकारी ई-मार्केट प्लेस (जेम) के जरिए राहत देने की प्रक्रिया को अलग से नोटिफाई किया जाएगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां