दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक के सामने कुत्ता आने से युवक की मौत, ताऊ गंभीर रूप से घायल

शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसके ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों रिश्तेदार एक शोक सभा में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव बिराल निवासी करण (22 वर्ष) पुत्र कुलदीप कुमार अपने ताऊ निरंकार के साथ गांव भनेड़ा में एक रस्म तेरहवीं में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक थाना भवन क्षेत्र के गांव गोगावान के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत से ज्यादा रहने की उम्मीद: एसबीआई रिपोर्ट ये भी पढ़ें  वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत से ज्यादा रहने की उम्मीद: एसबीआई रिपोर्ट

कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक

अमेठी में सनसनी: युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात ये भी पढ़ें  अमेठी में सनसनी: युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में करण और निरंकार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों को थाना भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद करण को मृत घोषित कर दिया, जबकि निरंकार का उपचार जारी है।

झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश: मरीज संजय साहू समेत पायलट और डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत, दिल्ली ले जाते समय हुआ हादसा ये भी पढ़ें  झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश: मरीज संजय साहू समेत पायलट और डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत, दिल्ली ले जाते समय हुआ हादसा

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलते ही बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या और सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजन और ग्रामीण इस घटना से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं।

Views: 109

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

संभल (रॉयल बुलेटिन): आगामी माहे रमजान और होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव तरारा पर रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

बिजनौर (रॉयल बुलेटिन): समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को बिजनौर शहर में 'एसआईआर जागरूकता साइकिल रैली' के माध्यम से अपनी...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

मुरादाबाद में स्टूडेंट बनेंगे 'पुलिस': SPEL प्रोग्राम के तीसरे चरण का आगाज, 9 थानों में 30 दिन की ट्रेनिंग शुरू

मुरादाबाद (रॉयल बुलेटिन): जनपद मुरादाबाद में युवाओं को पुलिस व्यवस्था के करीब लाने और उन्हें कानून के प्रति जागरूक करने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में स्टूडेंट बनेंगे 'पुलिस': SPEL प्रोग्राम के तीसरे चरण का आगाज, 9 थानों में 30 दिन की ट्रेनिंग शुरू

उत्तर प्रदेश

अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

संभल (रॉयल बुलेटिन): आगामी माहे रमजान और होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव तरारा पर रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

बिजनौर (रॉयल बुलेटिन): समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को बिजनौर शहर में 'एसआईआर जागरूकता साइकिल रैली' के माध्यम से अपनी...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश