उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 24 हजार 496 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया

On
अर्चना सिंह Picture



लखनऊ।   उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 24,496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास की निरंतरता बनाए रखने, आवश्यक क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने और बदलती जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से लाया गया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को बताया कि वर्ष 2025–26 के लिए प्रदेश का मूल बजट 808,736.06 करोड़ का था, जबकि प्रस्तुत अनुपूरक बजट मूल बजट के अनुपात में 3.03 प्रतिशत है। अनुपूरक बजट को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2025-26 का कुल बजट अब 833,233.04 करोड़ का हो गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकासात्मक प्राथमिकताओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।

प्रस्तुत अनुपूरक बजट में राजस्व व्यय के रूप में 18,369.30 करोड़, पूंजीगत व्यय के रूप में 6,127.68 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य राजस्व आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पूंजीगत निवेश को बढ़ाकर आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अनुपूरक बजट में प्रदेश की आर्थिक प्रगति और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अंतर्गत औद्योगिक विकास के लिए 4,874 करोड़ रुपये, पावर सेक्टर के लिए 4,521 करोड़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 3,500 करोड़, नगर विकास के लिए 1,758.56 करोड़, तकनीकी शिक्षा के लिए 639.96 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

महिला, शिक्षा, सौर ऊर्जा और कृषि से जुड़े क्षेत्रों को भी बल

अनुपूरक बजट में सामाजिक और भविष्य उन्मुख क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत, महिला एवं बाल विकास के लिए 535 करोड़, यूपीनेडा (सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा) के लिए 500 करोड़, मेडिकल एजुकेशन के लिए 423.80 करोड़, गन्ना एवं चीनी मिल क्षेत्र के लिए 400 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गई है।

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि योगी सरकार ने एफआरबीएम (FRBM) अधिनियम की सीमा का हमेशा पालन किया है और किसी भी स्तर पर वित्तीय अनुशासन से समझौता नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पत्रक के अनुसार उत्तर प्रदेश की जीडीपी (GSDP) 31.14 लाख करोड़ आंकी गई है, जो पहले के अनुमानों से अधिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में उभर रहा है, जो राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।

जब किसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत धनराशि व्यय की वास्तविक आवश्यकताओं के लिए अपर्याप्त हो जाती है, तब अनुपूरक अनुदान की मांग विधानमंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाती है। कई बार नई मदों पर व्यय की आवश्यकता होती है या योजनाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन के कारण विधानमंडल की स्वीकृति अनिवार्य हो जाती है।

-ऊर्जा, स्वास्थ्य और नगरीय विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

-औद्योगिक विकास के लिए 4,874 करोड़, पावर सेक्टर को 4,521 करोड़

-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को 3,500 करोड़ की बड़ी सौगात

-नगर विकास के लिए 1,758.56 करोड़, शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

-तकनीकी शिक्षा के लिए 639.96 करोड़, स्किल और इनोवेशन को बढ़ावा

-महिला एवं बाल विकास के लिए 535 करोड़ का प्रावधान

-सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यूपीनेडा को 500 करोड़

-मेडिकल एजुकेशन को 423.80 करोड़, गन्ना एवं चीनी मिल को 400 करोड़

-वित्तीय अनुशासन के साथ विकास का संतुलन, एफआरबीएम सीमा का पूर्ण पालन

देखें पूरा वीडियो...

और पढ़ें इंडोनेशिया के सेमारंग में बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत

 

और पढ़ें सरल कानून और विश्वास आधारित प्रशासन देश के विकास की कुंजी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी की सियासत में 'ठाकुर कुटुंभ' के बाद 'ब्राह्मण कुटुंब' का शंखनाद: ब्राह्मणों की नाराजगी से बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस समय कड़ाके की ठंड के बीच सियासी तपिश से उबल रही है। दलों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी की सियासत में 'ठाकुर कुटुंभ' के बाद 'ब्राह्मण कुटुंब' का शंखनाद: ब्राह्मणों की नाराजगी से बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट से मिली बेल, पीड़िता इंडिया गेट पर धरने पर बैठी, पुलिस पीड़िता को जबरन उठा कर ले गई

नई दिल्ली/उन्नाव। उन्नाव गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट से मिली बेल, पीड़िता इंडिया गेट पर धरने पर बैठी, पुलिस पीड़िता को  जबरन उठा कर ले गई

Year Ender 2025: अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान, ISRO के लिए मील का पत्थर साबित हुआ यह साल

नई दिल्ली/बेंगलुरु। वर्ष 2025 भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। भारतीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
Year Ender 2025: अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान, ISRO के लिए मील का पत्थर साबित हुआ यह साल

कोडीन कफ सिरप कांड पर सदन में गरजे सीएम योगी, सपा पर साधा निशाना; बोले- "चलेगा बुलडोजर"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिला। कफ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कोडीन कफ सिरप कांड पर सदन में गरजे सीएम योगी, सपा पर साधा निशाना; बोले- "चलेगा बुलडोजर"

'किसान मसीहा' चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने किसानों को बांटे ट्रैक्टर

नई दिल्ली/लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मंगलवार को देश भर में 'किसान सम्मान...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
'किसान मसीहा' चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने किसानों को बांटे ट्रैक्टर

उत्तर प्रदेश

यूपी की सियासत में 'ठाकुर कुटुंभ' के बाद 'ब्राह्मण कुटुंब' का शंखनाद: ब्राह्मणों की नाराजगी से बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस समय कड़ाके की ठंड के बीच सियासी तपिश से उबल रही है। दलों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी की सियासत में 'ठाकुर कुटुंभ' के बाद 'ब्राह्मण कुटुंब' का शंखनाद: ब्राह्मणों की नाराजगी से बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट से मिली बेल, पीड़िता इंडिया गेट पर धरने पर बैठी, पुलिस पीड़िता को जबरन उठा कर ले गई

नई दिल्ली/उन्नाव। उन्नाव गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट से मिली बेल, पीड़िता इंडिया गेट पर धरने पर बैठी, पुलिस पीड़िता को  जबरन उठा कर ले गई

कोडीन कफ सिरप कांड पर सदन में गरजे सीएम योगी, सपा पर साधा निशाना; बोले- "चलेगा बुलडोजर"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिला। कफ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कोडीन कफ सिरप कांड पर सदन में गरजे सीएम योगी, सपा पर साधा निशाना; बोले- "चलेगा बुलडोजर"

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा और हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका