मुज़फ्फरनगर- जगबीर सिंह हत्याकांड में योगराज सिंह ने लगाई ट्रांसफर ऍप्लिकेशन, वकील दुष्यंत सिंह पैरवी से हटे
मुजफ्फरनगर -राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है, जब वादी पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह की ओर से अपने मामले की सुनवाई किसी दूसरी अदालत में स्थानांतरित किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिला जज चवन प्रकाश ने सुनवाई के लिए 21 फरवरी की […]
मुजफ्फरनगर -राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है, जब वादी पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह की ओर से अपने मामले की सुनवाई किसी दूसरी अदालत में स्थानांतरित किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिला जज चवन प्रकाश ने सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख नियत की है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की 6 सितंबर 2003 को अलावलपुर गांव में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत उसी गांव के दो अन्य युवक राजीव और प्रवीण उर्फ़ बिट्टू नामजद थे , उन दोनों की मृत्यु हो चुकी है, अब इस मुकदमे में केवल नरेश टिकैत की भूमिका के बारे में सुनवाई चल रही है। पूर्व मंत्री और चौधरी जगबीर सिंह के पुत्र योगराज सिंह इस मामले की पैरवी कर रहे हैं ।
ये भी पढ़ें PM मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूतरॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां