मुज़फ्फरनगर में स्वामी दीपांकर पर युवक ने थूका, हंसती रही पुलिस, बोली- मानसिक रोगी है युवक !
मुज़फ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में अध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से अभ्रदता हुई है, एक युवक ने उन पर थूक दिया, मौके पर मौजूद पुलिस यह घटना देखकर हंसती रही,बाद में दीपांकर के अनुयायिओं ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। युवक की जेब में पत्थर मिले हैं ,जिस पर स्वामी दीपांकर ने कहा […]
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपयेमुज़फ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में अध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से अभ्रदता हुई है, एक युवक ने उन पर थूक दिया, मौके पर मौजूद पुलिस यह घटना देखकर हंसती रही,बाद में दीपांकर के अनुयायिओं ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। युवक की जेब में पत्थर मिले हैं ,जिस पर स्वामी दीपांकर ने कहा कि यदि पत्थर की जगह तेजाब होता तो, पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रोगी है।
आपको बता दें कि बीती रात प्रसिद्ध अध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर होने वाली महाआरती में शामिल होने आए थे। इसके बाद उन्होंने शिव चौक पर आयोजित जागरण के मंच पर पहुंचकर अपने द्वारा चलाई जा रही भिक्षा यात्रा की जानकारी दी और राष्ट्र के प्रति एक संदेश दिया। जैसे ही वह मंच से नीचे उतरने लगे तभी एक युवक ने उन्हें धक्का दिया और अभद्रता कर थूका और अपशब्द कहने लगा।
इस बारे में पास में खडे पुलिसकर्मियों से शिकायत की गई। इस पूरी घटना के दौरान सब इंस्पेक्टर मूकदर्शक बना खड़ा होकर देखता रहा, इतना ही नहीं वह सब कुछ देख रहा था और हंस भी रहा था. इसके बाद स्वामी की सिक्योरिटी ने उस युवक को पकड़कर सामने खड़े सब इस्पेक्टर को सौंप दिया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से पत्थर भी निकले।
स्वामी दीपांकर महाराज इस बात से बहुत ही हैरत और दुखी है। उन्होंने कहा कि उस युवक की जेब से पत्थर निकले, अगर तेजाब होता तो? पुलिस ने बिना मेडिकल चेकअप के कैसे कह दिया कि वह मनोरोगी है. हैरान करने वाली बात ये है कि सामने खड़ा सब इस्पेक्टर हंस रहा था और उस मनोरोगी की जेब से दो-दो एंड्रॉयड फोन भी निकले हैं, सवाल ये है कि मनोरोगी दो एंड्रॉयड मोबाइल लेकर क्या कर रहा था. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस का रवैया भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है. क्योंकि सब इंस्पेक्टर इस घटना के दौरान खड़ा हंसता रहा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां