इजरायल-ईरान युद्ध बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल की आशंका: मार्केट एक्सपर्ट्स

On

नई दिल्ली। बाजार विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे सोमवार को सोने और चांदी की कीमतें तेज बढ़त के साथ खुल सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले के बाद बढ़ी अनिश्चितता निवेशकों को सोना और चांदी खरीदने के लिए प्रेरित कर सकती है, जिससे इनकी कीमतों में और तेजी आ सकती है। शनिवार को इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद तेहरान में जोरदार विस्फोट हुए, जिससे क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस ये भी पढ़ें  एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस

यौन उत्पीड़न मामला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई ये भी पढ़ें  यौन उत्पीड़न मामला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

इस घटनाक्रम को देखते हुए विश्लेषकों का कहना है कि युद्ध की आशंका से वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ेगी। एक विशेषज्ञ ने कहा, "अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से अनिश्चितता बढ़ेगी और निवेशक सोना व चांदी को सुरक्षित निवेश के रूप में देखेंगे। हमें कीमती धातुओं में तेज बढ़त के साथ बाजार खुलने की उम्मीद है।" उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में सोना फिलहाल 5,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रुकावट का सामना कर रहा है। बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक, यदि यह स्तर पार होता है तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,68,000 रुपए से 1,70,000 रुपए तक पहुंच सकती है।"

पाकिस्तान ने अफ़गान तालिबान सरकार के खिलाफ ऑपरेशन ग़ज़ब-ल-हक शुरू किया, हवाई हमले किए ये भी पढ़ें  पाकिस्तान ने अफ़गान तालिबान सरकार के खिलाफ ऑपरेशन ग़ज़ब-ल-हक शुरू किया, हवाई हमले किए

तकनीकी दृष्टि से, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,60,000 रुपए के स्तर को पार कर चुका है और पिछले स्थिर दायरे से बाहर निकल आया है। फिलहाल कीमतें 1,62,000 रुपए के आसपास स्थिर हो रही हैं। विश्लेषकों का मानना है कि जब तक सोना 1,60,000 रुपए से ऊपर बना रहता है, तब तक यह निकट भविष्य में 1,63,500 से 1,65,000 रुपए तक जा सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ने भी मजबूत तेजी दिखाई है और यह 2,80,000 से 2,85,000 रुपए के दायरे की ओर बढ़ रही है। एक विशेषज्ञ ने कहा, "यदि तेजी बनी रहती है और कीमतें महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर से ऊपर टिकती हैं, तो चांदी 2,90,000 से 2,95,000 रुपए तक पहुंच सकती है।" इस बीच, दिन में पहले इजरायल रक्षा बलों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए हैं और नागरिकों को अपने मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश भेजकर सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश