भारत में एआई स्किल्स की मांग पारंपरिक इंजीनियरिंग और आईटी से आगे निकली: रिपोर्ट

On

नई दिल्ली। भारत में पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी कौशल की मांग पारंपरिक इंजीनियरिंग और आईटी क्षमताओं से आगे निकल गई है। अब एआई स्किल्स नियोक्ताओं के लिए सबसे मुश्किल कौशल बन गई हैं। शुक्रवार को जारी मैनपावरग्रुप की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 82 प्रतिशत नियोक्ताओं ने 2026 में कुशल प्रतिभा ढूंढने में कठिनाई की बात कही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एआई साक्षरता और एआई मॉडल डेवलपमेंट जैसी क्षमताएं सबसे कठिन स्किल्स में शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में टैलेंट की कमी का दबाव बढ़ा है और यह वैश्विक औसत 72 प्रतिशत से काफी अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में जिन स्किल्स की सबसे ज्यादा कमी है, उनमें एआई साक्षरता, एआई मॉडल डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग, सेल्स और मार्केटिंग तथा मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन शामिल हैं। इससे साफ है कि एआई से जुड़ी क्षमताएं अब वैश्विक स्तर पर दुर्लभ हो गई हैं।

मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग ये भी पढ़ें  मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

भारत टैलेंट की कमी वाले देशों में शीर्ष पर है। इस सूची में स्लोवाकिया (87 प्रतिशत), ग्रीस (84 प्रतिशत) और जापान (84 प्रतिशत) जैसे देश भी शामिल हैं। 41 देशों के 39,000 से अधिक नियोक्ताओं पर किए गए इस शोध में पाया गया कि वैश्विक स्तर पर भर्ती में थोड़ी राहत मिली है, जो 2025 में 74 प्रतिशत से घटकर 72 प्रतिशत है, लेकिन एआई कौशल को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत तेज हो गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि संगठनों को उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता के साथ-साथ जरूरी सॉफ्ट स्किल्स की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्किल मिसमैच की समस्या बढ़ रही है।

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार ये भी पढ़ें  राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

मैनपावरग्रुप इंडिया और मिडिल ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गुलाटी ने कहा, "भारत में 82 प्रतिशत टैलेंट की कमी यह दिखाती है कि श्रम बाजार में यह बदलाव अस्थायी नहीं, बल्कि संरचनात्मक है।" रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां इस चुनौती से निपटने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना रही हैं। करीब 37 प्रतिशत कंपनियां कर्मचारियों को अपस्किल और रीस्किल करने पर ध्यान दे रही हैं, 35 प्रतिशत नए टैलेंट पूल तलाश रही हैं, 26 प्रतिशत ने बेहतर कार्य समय की पेशकश की और 25 प्रतिशत ने लोकेशन फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान की। यह टैलेंट की कमी तकरीबन सभी उद्योगों में देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा दबाव ऑटोमोबाइल (94 प्रतिशत), सूचना एवं वित्त या बीमा (85 प्रतिशत), प्रोफेशनल, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं, निर्माण और रियल एस्टेट तथा टेक और आईटी सेवाओं (84 प्रतिशत) में है। 

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

मुरादाबाद। जिले में रमजान के दूसरे जुम्मे पर शुक्रवार को पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

शामली में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए डीएम ने खोले द्वार, देश के रक्षकों का सम्मान सर्वोपरि

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 'जिला सैनिक बन्धु' की  बैठक के दौरान  देश की सेवा कर लौटे भूतपूर्व सैनिकों...
शामली 
शामली में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए डीएम ने खोले द्वार,  देश के रक्षकों का सम्मान सर्वोपरि

मामला अभी खत्म नहीं— CBI करेगी ऊपरी अदालत का रुख, जांच आगे बढ़ने के संकेत।

मामला अभी खत्म नहीं— CBI करेगी ऊपरी अदालत का रुख, जांच आगे बढ़ने के संकेत।
दिल्ली NCR  दिल्ली 
मामला अभी खत्म नहीं— CBI करेगी ऊपरी अदालत का रुख, जांच आगे बढ़ने के संकेत।

खाद्य तेलों के दाम में उछाल, चावल और चीनी हुए सस्ते , तेलों की कीमतों में तेजी, दाल-दलहन में उतार-चढ़ाव जारी

नयी दिल्ली: घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला है। जहां एक ओर खाद्य तेलों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
खाद्य तेलों के दाम में उछाल, चावल और चीनी हुए सस्ते , तेलों की कीमतों में तेजी, दाल-दलहन में उतार-चढ़ाव जारी

गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप गोरखपुर स्थित 12 एयर फोर्स हॉस्पिटल में शुक्रवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

उत्तर प्रदेश

रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

मुरादाबाद। जिले में रमजान के दूसरे जुम्मे पर शुक्रवार को पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप गोरखपुर स्थित 12 एयर फोर्स हॉस्पिटल में शुक्रवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फ़िलहाल गिरफ्तारी पर लगी रोक, फैसला रखा सुरक्षित

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी राहत प्रदान की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फ़िलहाल गिरफ्तारी पर लगी रोक, फैसला रखा सुरक्षित

लोक भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

लखनऊ ।  पड़ोसी से जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने शुक्रवार अपरान्ह एक बजे के करीब लोकभवन के सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोक भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश