गाजियाबाद में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर
गाजियाबाद । गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नाहाली में आगामी पंचायत चुनावों की सरगर्मी अब हिंसक रूप लेने लगी है। रविवार को दो भावी उम्मीदवारों के बीच वर्चस्व की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मस्जिद में नमाज अदा कर लौट रहे दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले और छतों से पथराव किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और उपद्रवियों को खदेड़ा। इस हिंसा के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी घरों की छतों से पत्थर बरसाती नजर आ रही हैं। हंगामे के दौरान गांव में खड़ी एक कार को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली में 32 जिलों के 140 विधानसभाओं के लोग होंगे शामिलनमाज के बाद हुआ विवाद
ये भी पढ़ें नोएडा में डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देशप्राप्त विवरण के अनुसार गांव निवासी आबिद और अशरफ आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आबिद ग्राम प्रधान पद के लिए और अशरफ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तैयारी में जुटे हैं। रविवार दोपहर जब दोनों पक्ष मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले, तो चुनाव प्रचार और आपसी रंजिश को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों लोग जमा हो गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। लगभग आधे घंटे तक गांव की गलियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस की कड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। भोजपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के दस-दस नामजद नेताओं सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में चुनावी माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां