गाजियाबाद में फुफेरे भाई की दरिंदगी- 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर छत से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार

On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद जघन्य वारदात सामने आई है। एक फुफेरे भाई पर अपनी 17 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसे छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। पीड़िता गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। पीड़िता, जो इंटर की छात्रा है, 27 अक्टूबर की रात को रोज़ की तरह घर की छत पर सो रही थी, जबकि परिवार के बाकी सदस्य नीचे थे।

और पढ़ें नोएडाः जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की औद्योगिक आयुक्त से मुलाकात, किसानों को बढ़ा हुआ मुआवज़ा मिलने के संकेत

देर रात परिजनों ने अचानक चीख सुनी और पाया कि उनकी बेटी नीचे गिरी पड़ी है। उसे गंभीर हालत में तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

और पढ़ें नोएडा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी फॉर रन” का आयोजन

अस्पताल में होश में आने के बाद किशोरी ने जो बात बताई, उससे परिजनों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। किशोरी ने बताया कि रात में उसकी बुआ का बेटा कृष्णा (निवासी रहीसपुर) छत पर आ गया था। उसने जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। जब किशोरी ने मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

और पढ़ें दिल्ली में 1 नवंबर से BS-3 वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, सख्त सीमा निगरानी

किशोरी ने अपने बयान में एक और रूह कंपाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि आरोपी कृष्णा पिछले आठ वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पहली बार जब यह घिनौनी हरकत हुई, तब वह मात्र 9 साल की थी। इसके बाद आरोपी धमकाकर बार-बार उसका शोषण करता रहा और विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

इस संबंध में एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने जानकारी दी कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल किशोरी का इलाज जारी है। एसीपी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने पर उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

बागपत। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और दिवंगत आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ बागपत पुलिस ने निवेश के नाम...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बागपत 
बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर बोले राकेश टिकैत- “योगी जी 10 रुपये और बढ़ा देते तो 400 के पार हो जाता, अब केंद्र जाएंगे”

      मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में ₹30 की वृद्धि किए जाने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर बोले राकेश टिकैत- “योगी जी 10 रुपये और बढ़ा देते तो 400 के पार हो जाता, अब केंद्र जाएंगे”

मुजफ्फरनगर में निकिता शर्मा बनीं खतौली की नई SDM, ढाई माह बाद मिली जिम्मेदारी; कई अधिकारियों के तबादले

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी (DM) उमेश मिश्रा ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एसडीएम (उप जिलाधिकारी) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में निकिता शर्मा बनीं खतौली की नई SDM, ढाई माह बाद मिली जिम्मेदारी; कई अधिकारियों के तबादले

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आशा मॉडर्न स्कूल में पुलिस ने तीन नए कानून, साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति 5.0 पर छात्र-छात्राओं को दी जागरूकता

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था आशा मॉर्डन स्कूल में “तीन नये कानून”, साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आशा मॉडर्न स्कूल में पुलिस ने तीन नए कानून, साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति 5.0 पर छात्र-छात्राओं को दी जागरूकता

सहारनपुर: प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने ग्राम पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी और भाजपा गठबंधन को समर्थन देने का आह्वान किया

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि अब समाज को ग्राम प्रधान व पंचायत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने ग्राम पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी और भाजपा गठबंधन को समर्थन देने का आह्वान किया

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर 150 ग्राम चरस बरामद की

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर 150 ग्राम चरस बरामद की

सहारनपुर में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पट्टाधारकों की जांच और प्रशिक्षण की दिए निर्देश

सहारनपुर। मत्स्य मंत्री डॉ.संजय निषाद ने निर्देश दिये कि विभन्न तहसीलों में मत्स्य पालन हेतु आवंटित तालाबों के पट्टाधारकों की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पट्टाधारकों की जांच और प्रशिक्षण की दिए निर्देश