भारत में जर्मन राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने की नमो भारत ट्रेन में यात्रा

On

गाजियाबाद। भारत में जर्मन राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने शुक्रवार को भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर के दौरे के दौरान नमो भारत ट्रेन में यात्रा का आनंद लिया। इस मौके पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल भी उनके साथ थे। दौरे पर एकरमैन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों […]

गाजियाबाद। भारत में जर्मन राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने शुक्रवार को भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर के दौरे के दौरान नमो भारत ट्रेन में यात्रा का आनंद लिया। इस मौके पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल भी उनके साथ थे। दौरे पर एकरमैन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें परियोजना के बारे में जानकारी दी।

डॉ. एकरमैन ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन तक नए युग की पारगमन प्रणाली नमो भारत ट्रेन में तेज़, सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव किया। उन्होंने आरामदायक क्षेत्रीय आवागमन के लिए सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए आरआरटीएस स्टेशनों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं और नमो भारत ट्रेनों की विशेषताओं की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन क्षेत्र में सतत विकास की दिशा में आरआरटीएस को सबसे हरित साधनों में से एक बनाने के प्रयासों की भी तारीफ़ की।

और पढ़ें गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद गिरी का विवादित बयान,सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी उग्र चेतावनी

इस बीच उन्होंने दुहाई आरआरटीएस डिपो में अत्याधुनिक संचालन नियंत्रण केंद्र का भी जायजा लिया, जहां एनसीआरटीसी की टीम ने भारत में अपनी तरह की इस पहली परियोजना के लिए अपनाई जा रही कई अभूतपूर्व तकनीकों से उन्हें रूबरू करवाया।

और पढ़ें गाजियाबाद में बड़ा ज़मीन घोटाला, बीजेपी के पूर्व सांसद समेत छह पर FIR,कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

डॉ. एकरमैन ने इस बड़े पैमाने की जटिल परियोजना के समय से कार्यान्वयन के लिए भी एनसीआरटीसी के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रथम आरआरटीएस आरआरटीएस कॉरिडोर के कुशल संचालन के लिए एनसीआरटीसी और डॉयचे बान (डीबी) की भारतीय सहायक कंपनी के बीच भारत-जर्मनी साझेदारी की भी सराहना की।

और पढ़ें ‘ऐसा लगा था कि मौत…’ नेपाल से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती!

जर्मन राजदूत की यात्रा, भारत और जर्मनी के बीच सतत परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को दर्शाती है। इस यात्रा का समापन दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो में वृक्षारोपण के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

Patna Metro Train: पटना वासियों के लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो सेवा हकीकत बनने जा रही है। पटना मेट्रो...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

"साथ कुछ नहीं जाता" — यह वाक्य हर कोई जानता है, फिर भी जीवन में ऐसा व्यवहार बहुत कम देखने...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा। नौरात्र, दशहरा और दीपावली का त्यौहार आते ही कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बेचकर लोगों की सेहत के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

   मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एक नीली कार अंदर-बाहर यात्रियों से...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

उत्तर प्रदेश

खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर। सहारनपुर में एक ओर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी अवैध खनन पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। ब्राहमण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. हिमांशु शर्मा प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर बस चालक अय्यूब की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद