गाजियाबाद: मोदीनगर में दो युवकों के बीच खूनी संघर्ष, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की लाइव वारदात

गाजियाबाद। जनपद के थाना मोदीनगर क्षेत्र की संजयपुरी कॉलोनी में दो युवकों के बीच हुई हिंसक मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद की शुरुआत से लेकर हमले तक की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वायरल सीसीटीवी फुटेज में दो युवक सामान्य रूप से सड़क पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो जाती है। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने आपा खो दिया और दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
ये भी पढ़ें नोएडा क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों ने ट्रक व 6 मोटरसाईकिल किया चोरी, पुलिस जांच में जुटीहमले के बाद बदला मंजर: घायल को गोद में उठाकर भागा आरोपी सीसीटीवी वीडियो में एक हैरान कर देने वाला मोड़ भी देखने को मिला। साथी को लहूलुहान और अचेत अवस्था में देख हमला करने वाले युवक का गुस्सा शांत हो गया और वह पछतावे में उसे खुद ही गोद में उठाकर अस्पताल की ओर भागता नजर आया। आसपास मौजूद लोग भी इस अचानक हुए घटनाक्रम को देखकर दंग रह गए।
पुलिस की कार्रवाई पीड़ित युवक ने होश में आने के बाद मोदीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मोदीनगर पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां