गुरुग्राम में बंधुआ मजदूरी का मामला: हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया

On

गुरुग्राम। पहले बालक को बंधुआ मजदूर बनाया। उससे डेयरी में दिन-रात मजदूरी कराई। जब मशीन में आकर उसका हाथ कटा तो उसे सुनसान छोड़ दिया गया। यह मानवाधिकारों का खुलकर उल्लंघन है। जब इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं नहीं हुई। बालक से बंधुआ मजदूरी कराने और उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में जस्टिस ललित बत्रा की अध्यक्षता वाले हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने आगे आकर स्वत: संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार बिहार के किशनगंज जिला के रहने वाले 15 वर्षीय बालक संतोष को रोजगार के झूठे प्रलोभन में फंसाकर बंधुआ मजदूरी के लिए हरियाणा लाया गया था। बताया गया कि बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपने साथियों से बिछडऩे के बाद यह बालक संतोष एक व्यक्ति के संपर्क में आया। जिसने उसे 10,000 रुपये मासिक वेतन पर डेयरी में काम का लालच दिया। उससे दो माह तक जबरन मजदूरी करवाई गई और शारीरिक उत्पीडऩ किया गया। चारा काटते समय हुई गंभीर दुर्घटना में उसका बायां हाथ कट गया। उसे डेयरी में ले जाने वाले व्यक्ति ने बिना सहायता के सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। घायल अवस्था में बालक किसी तरह नूंह पहुंचा। वहां एक शिक्षक ने उसकी मदद की। उसे चिकित्सा सहायता दिलाई और पुलिस को सूचना दी।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग द्वारा बालक से बंधुआ मजदूरी कराने और उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में रिपोर्ट मांगी गई। नौ अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूंह की ओर से आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि इस मामले में थाना जीआरपी बहादुरगढ़ में केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए आयोग की ओर से कहा गया है कि डेयरी फार्म बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग 20-25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस रिपोर्ट में घटना स्थल का सटीक उल्लेख नहीं किया गया और ना ही यह स्पष्ट किया गया कि पीडि़त बालक संतोष का बायां हाथ कहां और कैसे काटा गया। आयोग ने कहा है कि पुलिस रिपोर्ट में अब तक आरोपियों की पहचान, उनका पता लगाने या गिरफ्तारी संबंधी कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई गई है। आयोग का मानना है कि अब तक की जांच अपूर्ण, अस्पष्ट है।

और पढ़ें नोएडा में आकाश आनंद की मजबूत एंट्री! दलित प्रेरणा स्थल पर जुटी भीड़ – बसपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन!

आयोग की ओर से कहा गया है कि एफआईआर और संलग्न दस्तावेजों से यह स्पष्ट होता है कि अल्पवयस्क पीडि़त बालक संतोष को आरोपी अनिल कुमार द्वारा बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर बिठाकर लगभग आधे घंटे की दूरी पर स्थित एक डेयरी फार्म ले जाया गया। वहां पर संतोष से बंधुआ मजदूरी करवाई गई। यह स्पष्ट तौर पर अपहरण, अवैध बंधन और शारीरिक उत्पीडऩ को दर्शाता है। इसकी गंभीरता और गहराई से जांच जरूरी है। आयोग ने इस मामले की प्रगति रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, रेलवे, अंबाला छावनी से हासिल करने का निर्देश दिया है। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा तथा दोनों सदस्यों कुलदीप जैन और दीप भाटिया को मिलाकर बने पूर्ण आयोग ने अपने आदेश में यह कहा किया था कि यह घटना संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार का प्रत्यक्ष उल्लंघन है।

और पढ़ें हिंदू सेना ने बाबर रोड पर लगाए अयोध्या मार्ग के पोस्टर, पूछा-भारत की सरजमीं पर विदेशी आक्रांता का गुणगान क्यों?

लेखक के बारे में

नवीनतम

IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

आज टीम इंडिया ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद हर भारतीय फैन कर रहा था. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

आज टीम इंडिया के लिए एक यादगार पल बन चुका है. तीसरे और निर्णायक वनडे में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
IND vs SA 3rd ODI:  यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशे के सौदागार को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद