गुरुग्राम: प्रेस क्लब ऑफ हरियाणा का गठन, ओपी वशिष्ठ बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक मनोनीत हुए पवन कुमार बंसल
हरियाणा में पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
गुरुग्राम। प्रदेश में पत्रकारों के वेलफेयर, एजुकेशन और प्रोटेक्शन (कल्याण, शिक्षा एवं सुरक्षा) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को 'प्रेस क्लब ऑफ हरियाणा' का औपचारिक गठन किया गया।
गुरुग्राम में वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार बंसल की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर के एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से शिरकत की और सर्वसम्मति से क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव किया। मुख्य संरक्षक पवन कुमार बंसल ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ आज कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पत्रकारों के लिए एक विशेष 'राहत कोष' स्थापित किया जाए, ताकि किसी हादसे या बीमारी की स्थिति में पत्रकार के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके।
नई कार्यकारिणी का हुआ चयन
बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार बंसल को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं ओपी वशिष्ठ को क्लब का अध्यक्ष, विजेंद्र कुमार को महासचिव, प्रियंका मेहता दुबे को उपप्रधान तथा जोगेंद्र कथूरिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों को उपस्थित सभी पत्रकारों ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें नोएडा एसटीएफ की कार्रवाई, करोड़ों रुपए के जीएसटी घोटाले में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तारमुख्यमंत्री से मुलाकात और मुख्य मांगें
नवनियुक्त अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ ने आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेगा। क्लब की मुख्य मांगों में पत्रकारों के लिए कैशलैस मेडिकल बीमा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करना, 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि में वृद्धि करना, ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नियमित वेतन के कार्य कर रहे पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराना शामिल है।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कंवारी, सत सिंह, सुरेंद्र भारद्वाज, दीपेंद्र देशवाल, धर्मबीर शर्मा, प्रियंका दुबे मेहता, जोगेंद्र कथूरिया, विक्रम कुमार बनेटा, विजेंद्र कुमार, पवन शर्मा, अमित रुखाया सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए पत्रकार उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां