गाजियाबाद: लोनी में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, चाकू से गला रेता

गाजियाबाद। जनपद के लोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले सलीम वास्तिक पर दो अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए चाकू से उनकी गर्दन रेतने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

परिजनों और आसपास के लोगों ने लहूलुहान अवस्था में सलीम वास्तिक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी गर्दन पर गहरा घाव है और उनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही लोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

नोएडा उद्यमियों ने उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण से की बैठक, उद्योग समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा ये भी पढ़ें  नोएडा उद्यमियों ने उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण से की बैठक, उद्योग समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

सलीम वास्तिक पूर्व में सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध दिए गए अपने विवादित बयानों और टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमला इसी रंजिश का परिणाम हो सकता है, हालांकि पुलिस प्रशासन अभी किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहा है।

ग्रेटर नोएडा में जीएनआईओटी कॉलेज में आयोजित ‘मेरा भारत’ 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम संपन्न ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में जीएनआईओटी कॉलेज में आयोजित ‘मेरा भारत’ 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम संपन्न

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में धारदार हथियार से हमला कर शख्स की हत्या  ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में धारदार हथियार से हमला कर शख्स की हत्या

Views: 702

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

मुरादाबाद। जिले में रमजान के दूसरे जुम्मे पर शुक्रवार को पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

शामली में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए डीएम ने खोले द्वार, देश के रक्षकों का सम्मान सर्वोपरि

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 'जिला सैनिक बन्धु' की  बैठक के दौरान  देश की सेवा कर लौटे भूतपूर्व सैनिकों...
शामली 
शामली में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए डीएम ने खोले द्वार,  देश के रक्षकों का सम्मान सर्वोपरि

मामला अभी खत्म नहीं— CBI करेगी ऊपरी अदालत का रुख, जांच आगे बढ़ने के संकेत।

मामला अभी खत्म नहीं— CBI करेगी ऊपरी अदालत का रुख, जांच आगे बढ़ने के संकेत।
दिल्ली NCR  दिल्ली 
मामला अभी खत्म नहीं— CBI करेगी ऊपरी अदालत का रुख, जांच आगे बढ़ने के संकेत।

खाद्य तेलों के दाम में उछाल, चावल और चीनी हुए सस्ते , तेलों की कीमतों में तेजी, दाल-दलहन में उतार-चढ़ाव जारी

नयी दिल्ली: घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला है। जहां एक ओर खाद्य तेलों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
खाद्य तेलों के दाम में उछाल, चावल और चीनी हुए सस्ते , तेलों की कीमतों में तेजी, दाल-दलहन में उतार-चढ़ाव जारी

गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप गोरखपुर स्थित 12 एयर फोर्स हॉस्पिटल में शुक्रवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

उत्तर प्रदेश

रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

मुरादाबाद। जिले में रमजान के दूसरे जुम्मे पर शुक्रवार को पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप गोरखपुर स्थित 12 एयर फोर्स हॉस्पिटल में शुक्रवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फ़िलहाल गिरफ्तारी पर लगी रोक, फैसला रखा सुरक्षित

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी राहत प्रदान की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फ़िलहाल गिरफ्तारी पर लगी रोक, फैसला रखा सुरक्षित

लोक भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

लखनऊ ।  पड़ोसी से जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने शुक्रवार अपरान्ह एक बजे के करीब लोकभवन के सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोक भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश