6 साल से ज्यादा सजा वाले अपराध में फॉरेंसिक जांच को जरूरी करेंगे : अमित शाह

On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस की बधाई दी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले दिनों में आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट में परिवर्तन लाने वाली है। देशभर में फॉरेंसिक साइंस का जाल […]

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस की बधाई दी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले दिनों में आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट में परिवर्तन लाने वाली है। देशभर में फॉरेंसिक साइंस का जाल बिछाएंगे। 6 साल से ज्यादा सजा वाले अपराध में फॉरेंसिक जांच को जरूरी करेंगे। इसके लिए हमारे युवाओं की जरूरत होगी।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना की, जो अब तक 9 राज्यो में कैंपस खोल चुके हैं। आने वाले 2 साल में हर राज्य में ये कैंपस होगा। कानून में बदलाव से प्रशिक्षित मैनपावर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी देशों के दूतावास हैं। राष्ट्रपति से लेकर सभी बड़े लोग यहां पर हैं। पूरे विश्व में दिल्ली पुलिस की प्रशंसा होती है। मैं इन 75 साल के सफर में जिन कर्मियों ने अपनी जान गवाई है, उनके अमर बलिदान को श्रद्धांजलि देता हूं। वहीं एएसआई शंभु दयाल को गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि दी।

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी विकराल आग, ड्रम फटने के धमाकों से मचा हडकंप

अमित शाह ने कहा कि आजादी के पहले पुलिस के काम में सेवा का सूत्र नहीं था। अंग्रेजों के हितों की रक्षा करना हुआ करता था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दिल्ली पुलिस सेवा, शांति और न्याय के साथ आगे बढ़ी। इस 75 साल में दिल्ली पुलिस ने ढेर सारा परिवर्तन लाया है। जब विश्व सदी की भयानक महामारी से गुजरा, उस दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। जिसने उनकी छवि को बदलने का काम किया। दिल्ली पुलिस ने कोविड से पीड़ित परिवार का सदस्य बनकर उनकी मदद की। इस दौरान कई कोरोनाग्रस्त हुए और कितने जवानों ने बलिदान दिया, लेकिन फिर भी हंसते हंसते अपना काम जारी रखा।

गाजियाबाद: इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत

वहीं अमित शाह ने मोबाइल टेबलेट पासपोर्ट वेरफिकेशन पर कहा कि अब 15 नहीं 5 दिन में यह ऑनलाइन मिल जाएगा। दिल्ली जैसे शहर में समय की कीमत सब जानते हैं। इसमें अब घर पर ही लिंक प्राप्त कर सकते हैं। रोजाना प्राप्त होने वाले 2000 पासपोर्ट एप्लिकेशन का प्रोसेस अब ऑनलाइन होने से जनता की सुविधा बढ़ेगी।

दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली' ये भी पढ़ें  दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'

शाह ने आगे कहा कि आज दिल्ली पुलिस को फॉरेंसिक वैन मिल गई है। इसके ट्रायल देखे जा चुके हैं। वहीं शाह ने ये भी कहा कि दिल्ली देश का पहला स्थान बनेगा, जहां किसी भी केस की तुरंत फॉरेंसिक जांच होगी। इसमें सीसीटीवी के साथ सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इससे दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं अमित शाह ने कहा कि 5000 वर्गमीटर में शैक्षिक संस्थान 34 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके साथ 90 आधुनिक छात्रावास भी जोड़े गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि यह साल बहुत महत्वपूर्ण है, जब जी20 सम्मेलन की बैठक होनी है। जब विश्व के बड़े नेता एक स्थान पर आएंगे। एक ही समय चिंतन मनन करेंगे। उस समय कानून व्यवस्था और ट्रैफिक में दिल्ली पुलिस को सजग रहना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोरा के नेतृत्व में अबतक तक जितनी भी मीटिंग हुई है वो एकदम सही दिशा में हुई है। मुझे उम्मीद है कि सभी व्यवस्था एक दम सही होंगी और दिल्ली पुलिस देश को यश दिलाएगी।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

  नई दिल्ली। योग प्राचीन भारतीय परंपरा का वह अनमोल हिस्सा है, जो तन और मन को संतुलित करने में 'विपरीत...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

नई दिल्ली। क्या आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं या एक बार नींद टूटने के बाद दोबारा सोना...
हेल्थ 
विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

  नई दिल्ली। यूईएफए यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 16 के पहले लेग मुकाबलों में रोमांचक नतीजे देखने को मिले। फ्रांस...
खेल  क्रिकेट 
यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

  मुंबई। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर मुख्य अभिनेत्री बनने भाग्य...
मनोरंजन 
पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

अमेरिका ने सभी देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी दी, कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से सभी देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी के बाद शुक्रवार को वैश्विक...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अमेरिका ने सभी देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी दी, कीमतों में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव