नकली टाटा नमक बेचने वाले 2 गिरफ्तार, 1575 किलो नकली नमक बरामद
नोएडा| थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने टाटा कम्पनी का रैपर लगाकर नकली नमक बेचने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 1575 किलो नकली नमक बरामद किया है। थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस ने टाटा कम्पनी का रैपर लगाकर नकली नमक बेचने वाले 2 अभियुक्त 1.इकरार अंसारी पुत्र कादिर अंसारी निवासी […]
नोएडा| थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने टाटा कम्पनी का रैपर लगाकर नकली नमक बेचने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 1575 किलो नकली नमक बरामद किया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 1575 किलो नकली नमक बरामद किया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-63 पर मु0अ0सं0 86/2023 धारा 63/65 कॉपीराइट एक्ट पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मनीष, जिंदल फील्ड ऑफिसर व चंद्रशेखर, फील्ड मैनेजर कम्पनी टाटा सेमिगा लीगल टाटा कंजयूमर प्रोडक्ट ने थाना सेक्टर-63 पर आकर सूचना दी कि बहलोलपुर में टाटा कम्पनी का रैपर लगाकर नकली नमक बेचा जा रहा है।
जिस पर थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि हम लोग नकली नमक खरीदकर, टाटा कम्पनी का रेपर लगाकर टाटा कम्पनी द्वारा लिये जा रहे रेट में बेच देते हैं, जिससे हमें अधिक लाभ होता है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां