हथियारबंद दबंगों ने खेत पर धावा बोलकर लाखों की फसल की नष्ट, 80 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। थाना सेक्टर 113 में एक व्यक्ति ने 9 नामजद सहित करीब 80 हथियारबंद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग हथियार के बल पर उसके खेत में आए तथा उनके खेत में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर जबरन खेत में जेसीबी मशीन चला कर लाखों रुपए कीमत […]
नोएडा। थाना सेक्टर 113 में एक व्यक्ति ने 9 नामजद सहित करीब 80 हथियारबंद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग हथियार के बल पर उसके खेत में आए तथा उनके खेत में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर जबरन खेत में जेसीबी मशीन चला कर लाखों रुपए कीमत की गेहूं की फसल और सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि जितेंद्र निवासी गांव सोरखा ने थाना सेक्टर 113 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम सोरखा जहीदाबाद की जमीन खाता संख्या 165 खसरा संख्या 401 में 2.9910 हेक्टेयर उनकी जमीन है।
ये भी पढ़ें नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनउनका आरोप है कि पीड़ित के अनुसार उनके खेत में गेहूं की फसल व गोभी, बैगन आदि की सब्जियों की खेती हुई थी। उनका आरोप है कि 6 फरवरी को वह परिवार सहित शादी में गए थे, उसी बीच यादराम यादव, महेंद्र, महिपाल , सन्तु,रवि, सुनील, लोकेश, विजेंद्र यादव, लाला उर्फ अनिल सहित 70- 80 लोग हथियार से लैस होकर आए तथा खेत की फसल को जेसीबी मशीन चला कर तहस-नहस कर दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित को जब घटना की सूचना मिली तो वे अपने परिवार सहित मौके पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि हथियारबंद लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया तथा उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजनपीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस वैन पीआरबी के कर्मचारियों ने भी आरोपियों का साथ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां