नॉएडा में महिला से पर्स छीनने की कोशिश की थी, पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
नोएडा| थाना सेक्टर 39 क्षेत्रान्तर्गत बोटेनिकल गार्डन के पास नाले की पटरी पर पुलिस मुठभेड के बाद एक अभियुक्त विशाल पुत्र विनोद शाह निवासी तुलसी निकेतन थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त […]
नोएडा| थाना सेक्टर 39 क्षेत्रान्तर्गत बोटेनिकल गार्डन के पास नाले की पटरी पर पुलिस मुठभेड के बाद एक अभियुक्त विशाल पुत्र विनोद शाह निवासी तुलसी निकेतन थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
घायल अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 केटीएम मोटर साइकिल, 1 बैग, 1 तमंचा 315 बोर, 3 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं।
ये भी पढ़ें नोएडा में डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देशपुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि 3 फरवरी को उसके द्वारा बोटेनिकल गार्डन पर एक महिला से पर्स छीनने का प्रयास किया गया था, जिसमे बाइक के पीछे बैठी महिला गिर गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अभियुक्त के द्वारा पूछताछ में लगभग डेढ दर्जन स्नैचिंग की वारदात करना भी स्वीकार किया है। जिसके तथ्यात्मक साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का 1 साथी दानिश मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां