नोएडा । नोएडा के थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र के छिजारसी गांव में स्थित एक मकान में बुधवार को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा हुआ रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थिति छिजारसी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग के चलते घर में रखा हुआ गैस सिलेंडर काफी तेज आवाज के साथ फटा। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि घर में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
टिप्पणियां