नॉएडा अथॉरिटी के ओएसडी को मंत्री ने किया निलंबित, पत्नी और बेटे के नाम खरीदी थी 16 अचल संपत्ति

On

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने नॉएडा अथॉरिटी के ओएसडी को निलंबित कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने तत्कालीन विशेष कार्याधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण एवं वर्तमान में विशेष कार्याधिकारी नोएडा […]

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने नॉएडा अथॉरिटी के ओएसडी को निलंबित कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने तत्कालीन विशेष कार्याधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण एवं वर्तमान में विशेष कार्याधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण रविंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप विजिलेंस जांच में सिद्ध होने और निर्धारित आय से 158.61 प्रतिशत अधिक व्यय करने पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी द्वारा यह कार्रवाई की गई। मंत्री नन्दी ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात रहे रविंद्र सिंह यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था।

मुज़फ्फरनगर में जमीन के टुकड़े के लिए खूनी रंजिश, बंटवारे को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस ने 4 को दबोचकर भेजा जेल ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में जमीन के टुकड़े के लिए खूनी रंजिश, बंटवारे को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस ने 4 को दबोचकर भेजा जेल

जांच में विशेष कार्याधिकारी रविंद्र सिंह यादव के राजकीय सेवा में आने की तिथि 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2018 तक आय-व्यय का आकलन किया गया। जिसमें पाया गया कि रविंद्र सिंह यादव को उक्त समय में 94 लाख 49 हजार 888.34 रुपए की वैध आई हुई। जिसके सापेक्ष ओएसडी रविंद्र सिंह यादव ने 2 करोड़ 44 लाख 38 हजार 547.34 रुपया व्यय किया। जो उनकी आय के सापेक्ष 1 करोड़ 49 लाख 88 हजार 959.20 यानी 158.61 प्रतिशत अधिक व्यय किया जाना पाया गया। जिसके सम्बन्ध में पूछे जाने पर रविंद्र सिंह यादव द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।

अमित शाह ने राहुल को दी किसी भी मंच पर आने की चुनौती, कहा- बहस कर लें, किसानों का नुकसान किसने किया ये भी पढ़ें  अमित शाह ने राहुल को दी किसी भी मंच पर आने की चुनौती, कहा- बहस कर लें, किसानों का नुकसान किसने किया

मंत्री नन्दी ने कहा कि खुली जांच में प्राप्त किए गए अभिलेखीय एवं मौखिक साक्ष्य के आधार पर रविंद्र सिंह यादव द्वारा अपने सेवा काल में अचल संपत्ति एवं रायफल के क्रय विक्रय के सम्बन्ध में सूचना दिया जाना उनकी व्यक्तिगत पत्रावली में अंकित हैं, लेकिन उन्होंने पैतृक विभाग को इस सम्बन्ध में कोई सूचना नहीं दी। जबकि जांच में रविंद्र सिंह यादव की पत्नी सुमन यादव और पुत्र निखिल यादव के नाम पर जसवंत नगर इटावा में 16 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की पुष्टि हुई। जिसकी जानकारी नोएडा विकास प्राधिकरण को संपत्ति खरीदे जाने के पूर्व या बाद में नहीं दी गई।

मुजफ्फरनगर जिला बार संघ चुनाव: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार मलिक बने महासचिव, रॉयल बुलेटिन का आंकलन फिर हुआ सच ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर जिला बार संघ चुनाव: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार मलिक बने महासचिव, रॉयल बुलेटिन का आंकलन फिर हुआ सच

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

मुंबई। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती...
Breaking News  मनोरंजन 
सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

संसदीय दल के नेता चुने गए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान, बतौर पीएम लेंगे शपथ

  ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने मंगलवार को तारिक रहमान को अपना नेता चुना। हाउस ऑफ लीडर चुने जाने के बीएनपी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
संसदीय दल के नेता चुने गए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान, बतौर पीएम लेंगे शपथ

मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

मेरठ। मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में अब नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर को कराया गया खाली

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर बेंच को मंगलवार सुबह एक और बम की धमकी मिली, जिसके चलते अदालत में...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर को कराया गया खाली

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

मेरठ। मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में अब नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! पिवक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सवाल-जवाब के दौरान सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! पिवक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

मेरठ। जिले में अब तापमान बढ़ने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

सर्वाधिक लोकप्रिय