नोएडा पुलिस ने 14 नए 112 PRV वाहन किए तैनात, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का प्रयास

On

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज 14 नए PRV वाहनों (डायल-112) को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। 
 
 पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा गुरूवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से 14 नए 112 PRV (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में रवाना किया गया। इन वाहनों की तैनाती का उद्देश्य कमिश्नरेट में कानून एवं व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर करना है।
 
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नए PRV (डायल-112) वाहनों को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व से उपलब्ध बेडे में समावेशित करते हुये व्यस्थापित किया जा रहा है। जिसमें सेक्टर-39 को 2 PRV, थाना फेस-3 को 2 PRV, थाना सेक्टर-63 को 1 PRV, थाना बिसरख को 2 PRV, थाना इकोटेक-3 को 1 PRV, थाना सूरजपुर को 2 PRV, थाना दनकौर को 1 PRV तथा थाना जेवर को 3 PRV अतिरिक्त आवंटित किए गए हैं।
 
 उन्होंने बताया इससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होगी तथा महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही साथ आकस्मिक या आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित हो सकेगी। 
 
उन्होंने बताया कि इस नए व्यस्थापन से पुलिस कमिश्नरेट लगातार आधुनिक संसाधनों, नवीन प्रौद्योगिकी एवं बेहतर वाहन सुविधाओं से खुद को सुसज्जित कर रहा है, ताकि पुलिस बल आधुनिक, उत्तरदायी और सक्षम तरीके से जनसेवा को और प्रभावी बना सके। उन्होंने बताया कि  आईजीआरएस पोर्टल पर  गौतम बुद्ध नगर पुलिस पूरे सूबे में लगातार अव्वल आ रही है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस का डायल 112 का रिस्पांस टाइम भी काफी अच्छा है।
 
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी रिजर्व पुलिस लाइन्स शैलेन्द्र कुमार सिंह,  एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह, स्टाफ ऑफिसर प्रशाली गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे
 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले को कोर्ट ने सुनाई दस वर्ष की सजा

मुजफ्फरनगर। नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले 1 आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले को कोर्ट ने सुनाई दस वर्ष की सजा

ग्रेटर नोएडा में बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला

एडा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल के अनुसार सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का खुद से प्रबंधन करना होता है,...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला

मुजफ्फरनगर: 'ऑन डिमांड' हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 तमंचे बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: 'ऑन डिमांड' हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 तमंचे बरामद

नोएडा पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, OTT प्लेटफॉर्म से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-वन पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नोएडा में अवैध रूप से संचालित एक कॉल सेंटर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, OTT प्लेटफॉर्म से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 14 नए 112 PRV वाहन किए तैनात, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का प्रयास

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज 14...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने 14 नए 112 PRV वाहन किए तैनात, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का प्रयास

उत्तर प्रदेश

सेना पर टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को किया दोषमुक्त, 8 साल बाद आया फैसला

  लखनऊ। सेना पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में रामपुर एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के भाजपा...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सेना पर टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को किया दोषमुक्त, 8 साल बाद आया फैसला

रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाओं हो उपलब्ध, स्वच्छता का रखा जाए विशेष ध्यान- डीएम

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने जनपद में निवासित बेघर, बुजुर्ग और भीख मांगने वाले जैसे कमजोर समूह, असहाय, गरीब अपर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाओं हो उपलब्ध, स्वच्छता का रखा जाए विशेष ध्यान- डीएम

बस्ती में कोडीन सिरप बरामदगी मामले में दो को 10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

  बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के जज विजय कुमार कटियार ने कोडीन सिरप रखने अहमद...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
 बस्ती में कोडीन सिरप बरामदगी मामले में दो को 10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में रेल यात्रियों की समस्याएं उठाईं, पुनः ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग

सहारनपुर।  सहारनपुर मंडल और इसके आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण और उनको नई     दिल्ली-अंबाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में रेल यात्रियों की समस्याएं उठाईं, पुनः ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग